दल्ली राजहरा शनिवार 19 सितम्बर 2026 भोजराम साहू 9893 765541

 

दल्ली यंत्रीकृत खदान में कार्यरत आई.ओ.सी. वाहनों के चालकों की जायज समस्याओं के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए दल्ली राजहरा के श्रमिक संगठनों सीटू, छत्तीसगढ़ राज्य श्रमिक संगठन , छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ और संयुक्त खदान मजदूर संघ के पदाधिकारियों एवं श्रमिकों द्वारा महाप्रबंधक जी.पलनीवेल को एक ध्यानाकर्षण ज्ञापन सौंपा गया। संघ ने प्रबंधन से आग्रह किया है कि ठेकेदार ‘अंसारी कंस्ट्रक्शन’ के अंतर्गत कार्य कर रहे श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए निम्नलिखित विषयों पर त्वरित और सकारात्मक निर्णय लिया जाए ।
नियमित वेतन: परिवारों के सुचारू भरण-पोषण के लिए हर माह नियत समय पर वेतन का भुगतान सुनिश्चित हो।

ई.एल. एवं बोनस: नियमानुसार बकाया ई.एल. नगदीकरण और पिछले दो वर्षों के बोनस की गणना कर उसका समय पर भुगतान किया जाए।

 

पीएफ राशि: तकनीकी कारणों से रुकी हुई 4 माह (मई, दिसम्बर 2025 एवं फरवरी, जून 2026) की पीएफ राशि को अविलंब खाते में जमा कराया जाए

श्रमिक संघ और प्रभावित कर्मचारियों ने उम्मीद जताई है कि प्रबंधन इन बुनियादी माँगों पर संवेदनशीलता से विचार कर श्रमिकों को जल्द राहत प्रदान करेगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य खदान श्रमिक संघ अध्यक्ष राजेंद्र बेहरा, महासचिव अनिल यादव, छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ अध्यक्ष सोमनाथ उइके,सीटू से , ज्ञानेंद्र सिंह (अध्यक्ष ), पुरुषोत्तम सिमैया ( सचिव ) , प्रकाश क्षत्रिय ( संगठन सचिव) संयुक्त खदान मजदूर संघ से श्री निवासलू (अध्यक्ष) सिराज खान, शेख अकरम , गोविंद , रुपशिन , दिनेश साहू, हीरा दास , दिलीप उपस्थित रहे।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!