दल्ली राजहरा शनिवार 19 सितम्बर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 थाना पुरूर क्षेत्रांतर्गत एनएच-30 मार्ग पर हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी मनीष ट्रेवल्स बस क्रमांक सीजी 27 के 2469 के चालक हेमन लाल साहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।घटना का विवरण –दिनांक 16.09.2026 को प्रार्थी कैलाश सिन्हा पिता रामेश्वर प्रसाद सिन्हा, उम्र 32 साल, निवासी सरार पारा, चारामा, थाना चारामा, जिला कांकेर ने थाना हाजिर आकर मर्ग इंटीमेशन दर्ज कराया कि उसका बड़ा भाई जीवन सिन्हा अपने साथी तुलेश कौशल के साथ मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 19 बीके 3431 से सुबह करीब 11.00 बजे धमतरी जाने के लिए निकला था। करीब 11.45 बजे एनएच-30 मेन रोड पर न्यारा पेट्रोल पंप के सामने, बालोदगहन के पास सामने से आ रही मनीष ट्रेवल्स बस क्रमांक सीजी 27 के 2469 के चालक हेमन लाल साहू द्वारा वाहन को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाकर दुर्घटना कर दी गई। इस दुर्घटना में मृतक जीवन सिन्हा बस के सामने बोनट में फंस गया, जिसे चालक घसीटते हुए ले गया। गंभीर चोट लगने से जीवन सिन्हा की मौके पर ही मौत हो गई। रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर शव पंचनामा की कार्यवाही की गई। बस चालक हेमन लाल साहू के खिलाफ थाना पुरूर में अपराध क्रमांक 102/2026 धारा 281, 106(1) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।विवेचना के दौरान मौका -ए-वारदात पर मौजूद गवाहों ने बताया कि मृतक जीवन सिन्हा बस के बोनट में फंसा हुआ था, यह जानते हुए भी कि व्यक्ति बस में फंसा है और उसकी मृत्यु हो सकती है, बस चालक ने जानबूझकर बस को न रोककर तेज गति से चारामा की ओर भगा दिया। मृतक का शव 05 से 06 किलोमीटर की दूरी पर क्षत-विक्षत अवस्था में जगतरा टोल प्लाजा मेन रोड के पास गिरा मिला। आरोपी का कृत्य धारा 105 बीएनएस का अपराध पाए जाने पर आरोपी हेमन लाल साहू को घटना के संबंध में पूछताछ की गई, जिस पर उसने अपराध करना स्वीकार किया। आरोपी को दिनांक 18.09.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है। Spread the lovePost navigationआईओसी में वाहन चालकों के जायज मांग को लेकर श्रमिक संगठनों के नेतृत्व में महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन । डिजिटल भुगतान पर एमडीआर का विरोध करते हुए छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स दल्ली राजहरा ने वित्त मंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा ज्ञापन।