दल्ली राजहरा मंगलवार 22 सितम्बर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 विधायक प्रतिनिधि एवं पूर्व शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष अजय छाजेड़ ने अपना जन्मदिवस बड़े ही अनोखे और आत्मीय अंदाज में मनाया। उन्होंने सेजेस स्कूल नया बाजार में विद्यार्थियों के साथ नेवता भोज का आयोजन कर खुशियां साझा की।इस अवसर पर विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों को स्वादिष्ट भोजन कराया गया। बच्चों के चेहरों पर भी इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यालय परिवार ने अजय छाजेड़ को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं दी।नेवता भोज के माध्यम से बच्चों के साथ खुशियां बांटने और सामाजिक सरोकार का सुंदर संदेश दिया गया।बच्चों के बीच मिलता है सच्चा आनंद – अजय छाजेड़इस अवसर पर अजय छाजेड़ ने कहा कि वास्तव में सच्ची खुशियां तो बच्चों के बीच ही मिलती है। बच्चों के बीच जन्मदिन मनाने में जो आनंद मिलता है, वह कहीं और नहीं मिल सकता। यहां आकर हमें अपना बचपन याद आ जाता है। स्कूल की वह हंसी-ठिठोली, एक-दूसरे के साथ झगड़ा-लड़ाई और अपनापन का एहसास, निश्चलता का अनुभव कुछ अलग ही होता है।उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को इसी तरह स्कूलों में आकर अपना जन्मदिन मनाना चाहिए, क्योंकि यह पल जीवन में दोबारा कभी वापस नहीं आते।इस अवसर पर शाला प्राचार्य महेश कुमार गोरे, एसएमसी अध्यक्ष रुकमणि कुशवाहा, वार्ड पार्षद टी. ज्योति, मनन गुप्ता, राजेश मेश्राम, रमेश गुर्जर सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।Spread the lovePost navigationसेवा संकल्प उत्सव से होता है बच्चों का सर्वांगीण विकास : पीएम श्री सेजेस डौंडी में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न । गायत्री शक्तिपीठ में गूंजा – ग्राम-ग्राम में जागे चेतना का मंत्र, परम वंदनीया माताजी की जन्म शताब्दी पर 55 गांवों में हुए दीप यज्ञ ।