दल्ली राजहरा बुधवार 30 सितंबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 सेवा संकल्प अभियान के तहत वार्ड नंबर 19 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 33 में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदा की पूजा अर्चना और आरती के साथ किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संगीता साहू उपस्थित रहीं। विशेष अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री गीता मरकाम, जिला भाजपा कार्यसमिति सदस्य सुखवंतिन ठाकुर, उषा साहू, अल्पसंख्यक मोर्चा की मंडल उपाध्यक्ष मनजीत कौर एवं डॉली सिंह, रानू ठाकुर, सारिका साहू, मेघा साहू, संगीता ठाकुर, सुनीता मानिकपुरी उपस्थित थीं।अतिथियों द्वारा शासन की योजनाओं की पूरी जानकारी दी गई।बच्चों को न्योता भोज कराया गया, साथ ही बिस्किट, चॉकलेट एवं खिलौना देकर उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया गया। धात्री माताओं द्वारा मोदी जी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।वृक्षारोपण के अंतर्गत मुनगा का पौधा रोपा गया। मातृ संवाद, व्यंजन प्रदर्शनी, पोषण संबंधी प्रदर्शन के माध्यम से महिला बाल विकास की सुपरवाइजर मानिकपुरी ने महिलाओं को जानकारी दी।आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को श्रीफल देकर सम्मान किया गया। गर्भवती बहनों का गोद भराई कार्यक्रम भी किया गया।इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वार्ड नंबर 19 की उत्तरा सरवा, उषा गायकवाड़, दीप्ति लता रामटेके, वार्ड 13 की रेमन यादव, वार्ड 14 की उमा, सहायिकाएं मीनाक्षी सिन्हा, सुमन पवार, कमलेश्वरी रामटेके एवं स्व सहायता समूह के सदस्य गण बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।Spread the lovePost navigationदल्ली राजहरा में रेलवे ठेकेदार की लापरवाही से सड़क धंसी, नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने संभाला मोर्चा । आईटीआई डौंडी में महिला एवं बाल संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम संपन्न ।