दल्ली राजहरा मंगल वार 06 अक्टूबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541

 

वनांचल ग्राम मंगलतराई और आमाडूला में रामायण महोत्सव में शामिल हुईं विधायक, 10 लाख के विकास कार्यों की दी सौगात

 भगवान श्रीराम का चरित्र हमें सिखाता है कि विकट से विकट परिस्थिति में भी हमें अपने कर्तव्यों और मर्यादा का त्याग नहीं करना चाहिए। धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने वाले की ही अंततः विजय होती है। उक्त बातें क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनिला भेंड़िया ने कही।

वे आज आदिवासी बाहुल्य विकासखंड डौंडी के वनांचल ग्राम पंचायत मंगलतराई व आमाडूला में आयोजित भव्य रामायण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई थीं। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका पारंपरिक रूप से भव्य स्वागत व सम्मान किया।

रामायण से मिलती है पारिवारिक प्रेम की सीख : विधायक

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अनिला भेंड़िया ने कहा कि रामायण हमें माता-पिता का सम्मान, उनके आदेशों का पालन और भाई-भाई के अटूट प्रेम का पाठ पढ़ाती है। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को रामायण के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।

इस अवसर पर विधायक जी ने समस्त ग्रामीणों को नवरात्रि एवं दशहरा पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए माता रानी से क्षेत्र में सुख, शांति, खुशहाली और आपसी भाईचारा बनाए रखने की कामना की।

 

विधायक ने दी विकास की सौगात, किया भूमिपूजन

 

– ग्राम मंगलतराई में :ग्रामीणों ने विधायक को मांग पत्र सौंपते हुए रामायण स्थल पर सीसी रोड निर्माण की मांग की। जिस पर विधायक श्रीमती अनिला भेंड़िया ने तत्काल अपने विधायक निधि से 10 लाख रुपये की घोषणा करते हुए सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

 ग्राम आमाडूला में : ग्रामीणों की मांग पर गांव में डोम शेड निर्माण की घोषणा कर उसका भी भूमिपूजन किया। विधायक की इस घोषणा से दोनों गांवों में हर्ष का माहौल है।

 

ये रहे उपस्थित

 

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवप्रसाद बारला, विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी, जनपद सदस्य पुनीत राम सेन, जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री कोमेश कोर्राम, जनपद पंचायत डौंडी की पूर्व अध्यक्ष बसंती दुग्गा, जिला कांग्रेस सचिव कैलाश राजपूत सहित दोनों ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!