दल्ली राजहरा बुधवार 07 सितम्बर 2026 भोजराम साहू 9893 765541

खैरीडीह पुलिया में गड्ढा होने से हादसे, भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग घोषित

 यातायात पुलिस बालोद ने वाहन चालकों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। डौंडी लोहारा-राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर खैरीडीह पुलिया के बीचो-बीच गड्ढा बनने और पुलिया के क्षतिग्रस्त होने के कारण लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही थीं। इसी को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से मार्ग को परिवर्तित (रूट डायवर्ट) कर दिया है।

पुलिस अधीक्षक बालोद श्रीमान किरण गंगाराम चव्हाण के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना के मार्गदर्शन में, यातायात प्रभारी निरीक्षक नवीन बोरकर के नेतृत्व में सोमवार की रात्रि में सभी वाहनों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था लागू की गई है।

यातायात पुलिस बालोद ने वाहन चालकों से परिवर्तित मार्ग का उपयोग करने की अपील की है।

किसे कहाँ से जाना होगा? नया रूट इस प्रकार है:-

 

1. राजनांदगांव से बालोद आने वाले बड़ी मालवाहक वाहनों के लिए:
राजनांदगांव से आने वाले बड़ी मालवाहक वाहन राजनांदगांव-देवरी तिवारी फ्यूल्स-सुरेगांव-मालीघोरी से होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।

छोटे वाहन (कार/बाइक) संवतलपुर-भीमकन्हार-परसाडीह-सेमरडीह-अछोली होते हुए गंतव्य की ओर जाएंगे।

2. बालोद से राजनांदगांव जाने वाले बड़ी मालवाहक वाहनों के लिए:
बालोद से राजनांदगांव जाने वाले बड़ी मालवाहक वाहन बालोद-मालीघोरी-सुरेगांव-तिवारी फ्यूल्स देवरी होते हुए गंतव्य की ओर जाएंगे।

 

छोटे वाहन (कार/बाइक) अछोली-सेमरडीह-परसाडीह-भीमकन्हार-संवतलपुर होते हुए गंतव्य की ओर जाएंगे।

यातायात पुलिस बालोद ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे परिवर्तित मार्ग का ही उपयोग करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में जिला एवं पुलिस प्रशासन बालोद का सहयोग करें।

 

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें –
पुलिस कंट्रोल रूम बालोद – 94791-91160
यातायात कार्यालय बालोद – 94791-91274
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!