दल्ली राजहरा गुरुवार 08 अक्टूबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और महासचिव प्रियंका गांधी सहित विपक्ष के 300 सांसदों को मुख्य निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेश कुमार से मिलने का समय नहीं दिए जाने और दिल्ली पुलिस द्वारा उन्हें डिटेन किए जाने के विरोध में आज 8 अक्टूबर को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा ने काला दिन मनाते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो”, “नरेंद्र मोदी इस्तीफा दो”, “अमित शाह इस्तीफा दो”, “लोकतंत्र की हत्या करना बंद करो” जैसे जोरदार नारे लगाए और लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा की मांग की।इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रतिराम कोसमा ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को सुनना सरकार और संवैधानिक संस्थाओं की जिम्मेदारी है। विपक्ष के निर्वाचित सांसदों को मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिलने का अवसर न देना और उन्हें हिरासत में लेना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र, संविधान और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है।इस विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रवि जायसवाल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अशोक बाम्बेस्वर, INTUC यूनियन के अध्यक्ष अभय सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री युवराज साहू, काशीराम निषाद, के. ईश्वर राव, विजय कुमार जोगदंड, राजकुमार साहू, कुलदीप नोन्हारे, महिंद्रन अप्पू, हीरालाल पवार, अरुण कुमार वैद्य, राजू विनायक, मनोज शाह, शेखर नेताम, लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, जय प्रकाश यादव, शोभा चौकसे, बंटी नोन्हारे,https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/10/VID-20261008-WA0046.mp4 अनूप बाम्बेस्वर, हरीश खस, विवेक मसीह, संतोष पांडे, ममता पांडे, अजय छाजेड, आशाराम साहू, राधे मंडावी, हिमांशु सिंह, रंजय सिंह, सूरज प्रदीप साहू, श्रीनिवासन राव, फ्रांसिस कॉलिन, रूबी एंथोनी, वेंकट राव, पिंकू डे, प्रदीप, बाबलू, सलमान खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Spread the lovePost navigationबालोद पुलिस का बड़ा एक्शन: 24 घंटे में 64 आरोपियों पर कार्रवाई, महिला सुरक्षा और नशे के खिलाफ सघन अभियान । पानी के लिए साफ पानी को लेकर फिर सड़क पर उतरे आडेझर के ग्रामीण ,छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा ने दिया समर्थन ..!