दल्ली राजहरा गुरुवार 08 अक्टूबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 पुलिस चौकी हल्दी, थाना गुंडरदेही क्षेत्र के ग्राम सरेखा के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी गए 4 नग चावल के कट्टे और चोरी में प्रयुक्त लोहे की छिनी को जप्त किया गया है।मामला ग्राम सरेखा के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय का है, जहां बच्चों के मध्यान्ह भोजन के लिए लाए गए 4 नग चावल के कट्टों को अज्ञात चोरों ने 3 अक्टूबर 2026 को स्कूल बंद होने के बाद सुनसान का फायदा उठाकर स्टोर रूम का ताला तोड़कर चोरी कर लिया था। 5 अक्टूबर को सुबह स्कूल खुलने पर घटना की जानकारी हुई। प्रधान पाठक एस कुमार सिन्हा ने तत्काल चौकी हल्दी में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए चौकी प्रभारी सउनि लता तिवारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए अज्ञात चोरों के विरुद्ध थाना गुंडरदेही में अपराध क्रमांक 320/2026, धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चौहान के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना एवं एसडीओपी गुंडरदेही बोनीफास एक्का के पर्यवेक्षण और चौकी प्रभारी हल्दी के नेतृत्व में जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया, आसपास के लोगों से पूछताछ की गई और लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सरेखा निवासी लवकुश कंवर और हितेश कुमार विश्वकर्मा को घटना के दौरान संदिग्ध अवस्था में देखा गया था। दोनों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उन्होंने 3-4 अक्टूबर की दरमियानी रात चोरी करना कबूल किया। आरोपियों की निशानदेही पर स्कूल के पीछे बंद पुराने बाथरूम में छिपाए गए 4 नग चावल के कट्टे, कीमत करीब 5400 रुपये और चोरी में प्रयुक्त लोहे की छिनी को जप्त किया गया।गिरफ्तार आरोपियों में 1. लवकुश कंवर पिता मोतीलाल कंवर उम्र 27 साल और 2. हितेश कुमार विश्वकर्मा पिता शत्रुहन विश्वकर्मा उम्र 19 साल, दोनों निवासी ग्राम सरेखा, चौकी हल्दी, थाना गुंडरदेही, जिला बालोद शामिल हैं। दोनों को 8 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इस पूरी कार्रवाई में चौकी हल्दी से सउनि लता तिवारी, प्रधान आरक्षक टामन नेताम, आरक्षक विकास साहू, निलेश नेताम, राकेश साहू व अन्य स्टाफ का विशेष योगदान रहा।Spread the lovePost navigationपानी के लिए साफ पानी को लेकर फिर सड़क पर उतरे आडेझर के ग्रामीण ,छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा ने दिया समर्थन ..! पोषण माह का रंगारंग समापन: आंगनबाड़ी केंद्र क्र. 54 में व्यंजन और मोमबत्ती प्रतियोगिता, न्योता भोज बना आकर्षण का केंद्र ।