दल्ली राजहरा

शनिवार 11जनवरी 2025

भोज राम साहू 9893765541

 

पुलिस अधीक्षक श्री एस.आर. भगत के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी,‍ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मोनिका ठाकुर एवं नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा डॉ. चित्रा वर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजहरा श्री सुनील तिर्की के नेतृत्व में अवैध जुआ, सट्टा, शराब के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना राजहरा स्टाफ द्वारा दिनांक 09.01.2025 को मुखबीर की सूचना पर रेल्वे पावर स्टेशन के पास रेल्वे मैदान राजहरा रोड सामने दो व्यक्ति को अधिक मात्रा में शराब परिवहन करते रंगे हाथ पकडा गया । आरोपियों के विरूद्ध धारा धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया । ‍

जिसमें प्रकरण 01. आरोपी प्रकाश उर्फ पप्पू सौनक पिता स्व बंशीलाल सौनक जाति महार उम्र 38 वर्ष साकिन आशा टाकिज के सामने राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद के कब्जे से 01. सफेद प्लास्टिक बोरी मे भर कर रखे 10 पौवा शोले प्लेन देशी मदिरा प्रत्येक पौवा मे 180 एमएल शराब भरी हुई रेपर लगा हुआ है l किमती 900 रू,

02. एक मोटर सायकल टीवीएस जुपीटर सीजी 04 एल एम 7947 के डिग्गी मे भर कर रखे 27 पौवा शोले प्लेन देशी मदीरा प्रत्येक पौवा मे 180 एमएल शराब भरी हुई किमती 2430 रू एवं 04 पौवा मसाला शराब प्रत्येक पौवा मे 180 एमएल शराब भरी हुई किमती 440 रू , 03. मोटर सायकल टीवीएस जुपीटर सीजी 04 एल एम 7947 मोटर सायकल किमती 80,000 रू जुमला किमती 83770 रू को जप्त कर आरोपी को गिर0 किया गया है।

 

प्रकरण 02 . आरोपी नरसिंग साहू पिता स्व कुंजीलाल साहू उम्र 63 वर्ष साकिन वार्ड क्र 25 कसाई मोहल्ला राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद के कब्जे से एक भूरा आसमानी रंग के कपडे के थैला मे 36 पौवा शोले प्लेन देशी मदीरा प्रत्येक पौवा मे 180ml शराब भरी हुई कुल 6480 बल्क लीटर कीमती 3240 रू एवं नगदी बिक्री रकम 480 रू कुल जुमला 3720 रू को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया ।

आरोपियों के विरूध्द थाना राजहरा में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है l थाना प्रभारी दल्लीराजहरा द्वारा अवैध जुआ, सट्टा व शराब के खिलाफ लगातार कार्यवाही किया जा रहा है ।

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!