दल्ली राजहरा गुरुवार 15 अक्टूबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 जिले के आदिवासी विकासखंड डौंडी के ग्राम आमाडुला में स्थित अधूरे टूटे बांध का निरीक्षण करने जल संसाधन विभाग के अधिकारी पहुंचे। अधिकारियों के सामने जनप्रतिनिधियों ने बांध को जल्द पूरा करने की मांग रखी। आमाडुला गांव में स्थित यह बांध कुछ साल पहले पानी के तेज बहाव से टूट गया था। बताया जाता है कि बांध अधूरा था और गेट वाला हिस्सा टूटकर किसानों के खेतों में पहुंच गया, जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ। ग्रामीणों का सपना था कि यदि बांध पूरा बन जाता तो उनके खेतों में सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल जाता, लेकिन अधूरा बांध पूरा बनने से पहले ही टूट गया।ग्रामीणों ने बताया कि बांध टूटने के कारण हर साल बरसात में मिट्टी और मलबा उनके खेतों में आ जाता है। हालांकि जल संसाधन विभाग बालोद द्वारा समय-समय पर किसानों के खेतों में जमी मिट्टी की सफाई करवा दी जाती है, लेकिन यह कोई स्थाई समाधान नहीं है, जिसके चलते ग्रामीण काफी परेशान हैं। ग्रामीणों की मांग पर ग्राम पंचायत आमाडुला के सरपंच कमलेश दुग्गा, जनपद सदस्य डौंडी तुलेश्वर हिचामी और जनपद उपाध्यक्ष डौंडी भोलाराम नेताम ने पूरे मामले को जल संसाधन विभाग को अवगत कराया। जनप्रतिनिधियों की मांग पर जल संसाधन विभाग के एसडीओ सुरेश कुमार घिरेंद्र और इंजीनियर मौके पर पहुंचे और टूटे बांध का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों को बताया कि शासन स्तर पर सभी दस्तावेज भेज दिए गए हैं। स्वीकृति में देरी है, लेकिन जैसे ही फंड आएगा, काम शुरू कर दिया जाएगा। वैकल्पिक व्यवस्था के लिए जी राम जी योजना से काम करवाया जाए, इसके लिए प्रस्ताव मंगवाकर एस्टीमेट बनाकर काम करवाने की योजना है, ताकि जिस जगह से बांध टूटा है, उसके ऊपर वाले हिस्से में तट बनाया जा सके। इससे जो पानी बांध में रुकना चाहिए, वह रुक सकेगा और आसपास के क्षेत्र का भूजल स्तर सुधर सकेगा और बांध में निस्तारी के लिए पानी रुक सकेगा। निरीक्षण के दौरान आमाडुला सरपंच कमलेश दुग्गा, जनपद सदस्य डौंडी तुलेश्वर हिचामी, जनपद उपाध्यक्ष भोलाराम नेताम, लक्षण दुग्गा, केशव तारम, जल संसाधन विभाग के एसडीओ, इंजीनियर के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।Spread the lovePost navigationदल्ली राजहरा की अनोखी नव कन्या पूजा, मां के नन्हे पैर जमीन पर न पड़े इसलिए भक्त बनते हैं जीवित सेतु । कोयंबटूर में चमके राजहरा के सितारे, कृष्णा मूर्ति को गोल्ड-सिल्वर, तारा सिंह को कांस्य ।