दल्ली राजहरा गुरुवार 15 अक्टूबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541

 

 राजहरा माइंस के खिलाड़ियों ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर नगर का नाम रोशन किया है। तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित नेहरू स्टेडियम में 7 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2026 तक आयोजित राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में राजहरा माइंस के कृष्णा मूर्ति ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डिस्कस थ्रो में गोल्ड मेडल और शॉटपुट में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया।

कृष्णा मूर्ति वर्तमान में विद्युत विभाग टाउनशिप राजहरा माइंस में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं और राजहरा माइंस वेट व पावर लिफ्टिंग क्लब के कोच भी हैं। इससे पहले भी वे कई बार राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग मास्टर, राष्ट्रीय स्ट्रेंथ लिफ्टिंग, राष्ट्रीय एथलेटिक्स, राष्ट्रीय पंजा कुश्ती और अखिल भारतीय इंटर स्टील वेट लिफ्टिंग चैंपियनशिप में पदक जीतकर छत्तीसगढ़ और राजहरा नगर को गौरवान्वित कर चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय मास्टर पावर लिफ्टिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी वे सिल्वर मेडल जीत चुके हैं।

इसी चैंपियनशिप में राजहरा माइंस के ही तारा सिंह ने 5000 मीटर वॉक रेस प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर दल्ली राजहरा का नाम रोशन किया है। तारा सिंह भी दल्ली राजहरा माइंस में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं और राजहरा माइंस एथलेटिक्स के कोच हैं। इससे पूर्व भी उन्होंने देहरादून, दिल्ली, मंगलूरु और नासिक में आयोजित राज्य व राष्ट्रीय एथलेटिक्स मास्टर चैंपियनशिप में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।

इनकी इस उपलब्धि पर मुख्य महाप्रबंधक खदान आनंद कुमार सिंह, महाप्रबंधक पंकज कुमार, उपमहाप्रबंधक राम कापरे, सहायक महाप्रबंधक अतुल कलेश, सहायक प्रबंधक शैलेश पटनायक, सहायक प्रबंधक राजेश कुमार पांडे, सहायक प्रबंधक महेंद्र कछुवाहा, सहायक प्रबंधक ओ पी सोनी, वीर हनुमान अवार्डी हरीनाथ, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बालमुकुंद सिंह, त्रिलोकी नाथ, राजेश साहू, एस अंसारी, श्रीनिवासलू, अभय सिंह, राष्ट्रीय खिलाड़ी छगन साहू, मदन माएती, रंजीत सिंह, भोलादास, रणवीर सिंह, सोनू बग्गा, भूपेश सिंह, विशाल मोटवानी, रूपेश, आर के राजपूत, मधुकर सिंह, अर्जुन, जय साहनी, सुनील नायर, डीकेश सहित नगर के खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।

 

 

 

 

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!