दल्ली राजहरा बुधवार 21 अक्टूबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541
दल्ली राजहरा में भव्य दशहरा! स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, दुकानों की संख्या दोगुनी, ऐसा आयोजन पहले कभी नहीं

 

रावण दहन पर गरजे BJP प्रवक्ता देवलाल ठाकुर – “अहंकार हमेशा ऊंचा दिखता है लेकिन अंत निश्चित है”

राजहरा CGM बोले – “राजहरा की एकता के सामने भिलाई छोटा है, गुजरात का गरबा भी फेल है”

 

 लौह नगरी दल्ली राजहरा में विजयादशमी का पर्व इस वर्ष बेहद भव्यता और धूमधाम के साथ पं. जवाहरलाल नेहरू फुटबॉल स्टेडियम में मनाया गया। पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष दर्शकों की संख्या रिकॉर्ड तोड़ रही, वहीं अपने सामान की बिक्री करने आए दुकानदारों की संख्या भी दोगुनी हो गई। पूरे स्टेडियम में मेले जैसा माहौल था। आयोजक समिति द्वारा विद्युत व्यवस्था, साउंड सिस्टम और सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। उद्घोषक एवं कलाकार मार्तंड सिंह ने माता के गीतों से समां बांध दिया। इस आयोजन को अब तक का सर्वोत्तम आयोजन बताया जा रहा है।

मंच पर मौजूद रहे गणमान्य अतिथि
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आनंद कुमार सिंह (मुख्य महाप्रबंधक दल्ली राजहरा ) विशेष अतिथि देवलाल ठाकुर (भा.ज.पा. प्रदेश प्रवक्ता ) बालमुकुंद सिंह (संरक्षक अंर्तराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं सचिव एथलेटिक्स संघ जिला बालोद ) अध्यक्षता तोरण लाल साहू (अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्ली ) अतिथिगण मनोज दुबे(उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्ली ) सुनील तिर्की (नगर पुलिस निरीक्षक राजहरा ) एवं समाज सेवी आशुतोष माथुर उपस्थित थे ।

अतिथियों के ओजस्वी उद्बोधन

 

“राजहरा की एकता ने मुझे अभिभूत कर दिया” – आनंद कुमार सिंह
मुख्य महाप्रबंधक आनंद कुमार सिंह ने कहा कि मुझे भिलाई में रहते 30-40 वर्ष हो गए। वहाँ भी मैं गरबा और दशहरा उत्सवों में जाता हूँ, लेकिन जैसा समर्पण और दीवानगी मैंने राजहरा में देखी, वैसी भिलाई में भी नहीं देखी। गरबा में महिला, पुरुष और छोटे-छोटे बच्चों की दीवानगी देखकर मैं अभिभूत हूँ, इसके सामने तो गुजरात भी फेल है। पहलवान बालमुकुंद जी के सीने में कवि की मौजूदगी देखकर मैं हैरान हूँ। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष तोरण साहू ने जो विकास की अपेक्षाएं रखी हैं, वो उनकी मांग नहीं, बल्कि यह हमारा फर्ज है और हम इसे पूरी तरह निभाएंगे।
. “अहंकार हमेशा ऊंचा दिखता है” – देवलाल ठाकुर
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा कि जब हम छोटे थे तो हमारे माता-पिता हमें दशहरा दिखाने लाते थे ताकि धर्म के प्रति आस्था बनी रहे। आप सभी अपने परिवार के साथ सनातन धर्म को जीवित रखने आए हैं, इसके लिए आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि किसी ने पूछा था रावण की मूर्ति इतनी ऊंची क्यों होती जा रही है? तो मित्रों, अहंकार हमेशा ऊंचा ही दिखता है, लेकिन उसका अंत निश्चित है। घर में अहंकार है तो घर टूटेगा, समाज में है तो समाज टूटेगा। इसी अहंकार से बचने के लिए हम यहाँ एकत्र हुए हैं।

 

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने महाकालेश्वर, काशी विश्वनाथ और अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण कर सनातन धर्म को गौरव दिलाया है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के साथ मिलकर केंद्रीय विद्यालय के लिए उनका प्रयास अतिशीघ्र सार्थक होने वाला है, पट्टा की मांग पूरी हो चुकी है और रावघाट रेलवे लाइन भी चालू हो गई है।

 “राजहरा को बचाने के लिए सहयोग जरूरी” – तोरण लाल साहू
नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने कहा कि त्रेता युग में भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की जीत दिलाई थी। उन्होंने मुख्य महाप्रबंधक से आग्रह किया कि टाउनशिप क्षेत्र में बचे हुए सड़कों का डामरीकरण जल्द कराया जाए। साथ ही वार्ड क्रमांक 1, 2, 3, 5 और 9 में 50-60 वर्षों से बसे खदान मजदूरों के लिए 400 एकड़ जमीन के सीमांकन में से बची हुई 130 एकड़ अनुपयोगी जमीन भी नगर पालिका को सौंप दी जाए, ताकि उन्हें शासन के नियमानुसार पट्टा दिया जा सके।
उन्होंने कहा कि एक समय राजहरा की आबादी डेढ़ लाख थी जो घटकर 45 हजार रह गई है, शहर को फिर से बसाने के लिए बीएसपी प्रबंधन के सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि 5797 लोगों को पट्टा मिल चुका है और जल आवर्धन योजना से एक साल के अंदर सभी वार्डों में साफ पीने का पानी मिलेगा।

. “नारी शक्ति से बड़ी कोई शक्ति नहीं” – बालमुकुंद सिंह
समिति के पूर्व अध्यक्ष बालमुकुंद सिंह ने मंगलाचरण और ओजस्वी कविता से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी ही देश की जान है और नारी शक्ति से बढ़कर इस संसार में कोई शक्ति नहीं है। नारी का समर्पण, सौंदर्य, त्याग और विश्वास पाकर मनुष्य अक्षय शक्ति वाला बन जाता है।
साइबर ठगी से कैसे बचें – थाना प्रभारी सुनील तिर्की ने दी जानकारी
थाना प्रभारी सुनील तिर्की ने विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि अनजान लिंक पर क्लिक न करें, किसी को भी अपना OTP और बैंक डिटेल शेयर न करें। डिजिटल अरेस्ट कानून की किताब में नहीं होता। यदि ठगी हो जाए तो तुरंत देरी न करते हुए 1930 डायल कर सूचित करें, शासन आपकी रकम वापस कराने का पूरा प्रयास करेगी।
मनोज दुबे (उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा )
ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में उपस्थित जन समुदाय को दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं दी ।

अंत में मार्तंड सिंह ने मुख्य महाप्रबंधक से अनुरोध किया कि पहले बीएसपी प्रबंधन द्वारा राष्ट्रीय पर्व एवं विश्वकर्मा पूजा पर जो कार्यक्रम आयोजित होते थे, उन्हें फिर से चालू किया जाए। अतिथि उद्बोधन के पश्चात भगवान श्रीराम की सेना की पूजा-अर्चना कर रावण दहन किया गया।
सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति का गौरवशाली इतिहास
समिति सन् 1993 से लगातार जनता के सहयोग से कार्य कर रही है। समिति ने बंद होने जा रहे दशहरा उत्सव को पुनः जीवित कर उसे उच्च शिखर पर पहुंचाया। सन् 2000 में फुटबॉल मैदान में 36 फुट का रावण बनवाया। जनता से प्राप्त चंदे के बाद बची राशि को बैंक में जमा किया जाता था और वर्ष 2006 से चंदा लेना बंद कर बैंक के ब्याज से ही उत्सव मनाया जा रहा है। समिति द्वारा कई वर्षों तक 6 नंबर विद्यालय के मंच पर

 

 रामलीला मंचन और रामानंद सागर कृत रामायण धारावाहिक का प्रदर्शन भी कराया गया। समिति के बचे पैसों से ही मकराना संगमरमर से बनी हनुमान जी की मूर्ति, जो जयपुर से लाई गई, की स्थापना और मंदिर का निर्माण किया गया।
आयोजन में विशेष सहयोग

मयंक उपाध्याय (उपाध्याय कंस्ट्रक्शन ) ,राजहरा परिवहन संघ दल्ली राजहरा ,दिलीप जायसवाल(जायसवाल ट्रांसपोर्ट ) ,पिंकु माथुर (प्रो. माथुर सिनेप्लेक्स )  अजयन पिल्ले ( ब्यूरो चीफ दैनिक भास्कर ) कार्यकारिणी सदस्य रजीत सिंह ,राजकुमार गुप्ता सौरभ जैन ,जगप्रीत सिंह संधु हरीश कन्नौजिया ,इमरान खान,संजीव सिंह , ज्ञानेन्द्र सिंह ,चेतन लाल साहू जे गुरूवुल्लू,आरती राम और ,आर पी पांडेय ।

 

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!