दल्ली राजहरा मंगलवार 20 अक्टूबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 बहुप्रतीक्षित रायपुर-दल्ली-रावघाट यात्री ट्रेन आज से पटरी पर दौड़ी, दल्ली राजहरा में व्यापारियों ने चालक का किया भव्य स्वागत, क्षेत्रवासियों के लिए मील का पत्थर साबित होगी नई रेल सेवा । वर्षों के इंतजार के बाद आखिरकार दल्ली राजहरा वासियों का सपना साकार हुआ। बहुप्रतीक्षित रायपुर – दल्ली राजहरा – रावघाट यात्री ट्रेन का परिचालन आज से शुरू हो गया है। इस नई रेल सेवा के शुरू होने से क्षेत्र में विकास के नए द्वार खुलेंगे और सड़क परिवहन की बढ़ती किराया, खराब सड़क और ट्रैफिक जैसी समस्याओं से लोगों को निजात मिलेगी। रेल मार्ग यात्रियों के लिए सरल, सुगम और किफायती साबित होगा। नई ट्रेन के प्रथम आगमन पर दल्ली राजहरा रेलवे स्टेशन में उत्सव जैसा माहौल रहा। राजहरा के व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान राजहरा व्यापारी संघ के अध्यक्ष गोविंद वाधवानी, राजहरा परिवहन संघ के अध्यक्ष लोहिया जी, अनाज किराना व्यापारी संघ के अध्यक्ष कैलाश छाजेड़, महेंद्र भाई पटेल किशोर कराडे भारतीय जीवन बीमा निगम सलाहकार सहित विभिन्न व्यापारीगण स्टेशन पहुंचे। व्यापारियों की ओर से गोविंद वाधवानी ने ट्रेन के चालक दीपक बंट और प्रतिभा बनसोडे को पुष्पगुच्छ एवं पुष्पहार पहनाकर भव्य स्वागत किया।“यह ट्रेन विकास के लिए मील का पत्थर” – गोविंद वाधवानी इस अवसर पर गोविंद वाधवानी ने कहा कि रायपुर से रावघाट तक सप्ताह में 6 दिन चलने वाली यह यात्री ट्रेन निश्चित ही क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इस ट्रेन से बस्तर सीधे राजधानी से जुड़ पाएगा। यात्रियों के समय और पैसे दोनों की बचत होगी।उन्होंने विशेष रूप से कहा कि छात्र-छात्राओं को रायपुर, दुर्ग, भिलाई जैसे बड़े शहरों में परीक्षा देने जाना पड़ता है, उनके लिए यह ट्रेन कम किराए में और सही समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में वरदान साबित होगी।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/10/video_20261020_165154.mp4वाधवानी ने कहा कि दल्ली राजहरा और आसपास के सभी लोगों के लिए यह ट्रेन एक बड़ी सौगात है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को बधाई दी।बिलासपुर तक ट्रेन चलाने की मांगhttps://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/10/video_20261020_165355.mp4व्यापारी संघ ने एक और बड़ी मांग रखी। उन्होंने कहा कि जिस तरह दल्ली राजहरा से रावघाट तक ट्रेन चलाई गई है, उसी तरह दल्ली राजहरा से बिलासपुर तक सप्ताह में कम से कम तीन दिन ट्रेन चलाई जाए। बिलासपुर एक बड़ा रेलवे जंक्शन है, जहां से पूरे देश को जोड़ा जा सकता है। बिलासपुर पहुंचने के बाद कोई भी व्यक्ति देश के किसी भी कोने में आसानी से जा सकता है।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/10/video_20261020_165028.mp4नई ट्रेन के स्वागत के दिन दिव्यांग और पुरुष शौचालय में लटका रहा ताला, स्टेशन के सामने लटकती मिली विद्युत व्यवस्था जहां एक ओर आज दल्ली राजहरा वासियों के लिए ऐतिहासिक दिन रहा और बहुप्रतीक्षित रायपुर-दल्ली-रावघाट ट्रेन का भव्य स्वागत किया गया, वहीं दूसरी ओर नवनिर्मित आधुनिक रेलवे स्टेशन की व्यवस्थाओं ने कई सवाल खड़े कर दिए।आज शाम जब नई ट्रेन के आगमन पर लोग और व्यापारी स्टेशन पहुंचे थे, उस समय स्टेशन परिसर में बना दिव्यांग शौचालय और पुरुष शौचालय बंद मिला ।इसके अलावा रेलवे स्टेशन के सामने लगी विद्युत व्यवस्था (लाइट और तार) लटकती हुई नजर आई ।वाश बेसिन के नल का पाइप लटकते हुए मिले यात्रियों का कहना है कि जब आधुनिक स्टेशन बना है तो कम से कम शौचालय जैसी मूलभूत सुविधा तो 24 घंटे खुली रहनी चाहिए। वहीं दिव्यांग शौचालय बंद मिलना तो दिव्यांगजनों के अधिकारों के प्रति लापरवाही को दर्शाता है।“हालांकि रेलवे द्वारा नई ट्रेन की सौगात के लिए क्षेत्रवासियों में खुशी है, लेकिन सुविधाओं में सुधार की भी उतनी ही आवश्यकता है ताकि यह आधुनिक स्टेशन वास्तव में आधुनिक कहला सके।”Spread the lovePost navigationदल्ली राजहरा में नवमी पर गूंजे माता के जयकारे, नवकन्या भोज और हवन के साथ हुई नौ देवियों की पूजा, आज होगा रावण दहन । दल्ली राजहरा में ऐतिहासिक दशहरा उत्सव: नेहरू स्टेडियम में उमड़ा हजारों का जनसैलाब, सर्वोत्तम आयोजन का गवाह बना लौह नगरी ।