दल्ली राजहरा गुरुवार 22 अक्टूबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541
 राजहरा वेल फेयर रास गरबा सीजन  8

 

चार दिवसीय आयोजन में 500 से अधिक प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर, 30 प्रतिभागियों को विभिन्न पुरस्कारों से किया गया सम्मानित ।

 

 

 राजहरा यूथ वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित चार दिवसीय रास गरबा सीजन-8 का बीएसपी स्कूल क्रमांक-06 में भव्य समापन हुआ। मां की भक्ति, संगीत और गरबा की रंगीन छटा से सजे इस आयोजन में 500 से अधिक प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘रास गरबा ऑफ द ईयर’ का खिताब रहा, जिसे तोमेश देवांगन ने अपने नाम किया। उन्हें सम्मान स्वरूप गोल्ड चेन प्रदान की गई।

 

प्रतियोगिता में लावण्या सेजिया ने द्वितीय तथा मोनिका साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा बेस्ट कॉस्ट्यूम, फेस ऑफ द क्राउड, लिटिल चैंप ऑफ द सीजन, टॉप 10, राइजिंग स्टार, एवं ग्रुप प्राइज के रूप में दस हजार का वाउचर सहित विभिन्न श्रेणियों में कुल 30 प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में प्रेरणा शर्मा एवं किटी दावड़ा ने अपनी भूमिका निभाई।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला महामंत्री सौरभ लूनिया उपस्थित रहे। साथ ही वार्ड क्रमांक-24 के पार्षद विशाल मोटवानी, नवीन कथूरिया, पवन सोनी, गीतिका साहनी एवं योगेंद्र सिन्हा सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

चार दिनों तक चले इस आयोजन में प्रत्येक दिन अलग-अलग थीम रखी गई थी। प्रतिभागी आकर्षक भारतीय परिधानों और पारंपरिक गरबा वेशभूषा में सजकर पहुंचे तथा उत्साहपूर्वक गरबा का आनंद लिया। आयोजन के दौरान प्रतिदिन विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार वितरित कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन भी किया गया। रंग-बिरंगे परिधानों, पारंपरिक संगीत और गरबा की उमंग ने पूरे आयोजन स्थल को उत्सवमय बना दिया।

आयोजन समिति के सदस्य एम.एस. श्रीजीत ने बताया कि रास गरबा का यह आयोजन पिछले आठ वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है। आज यह बालोद जिले के प्रमुख और सबसे बड़े गरबा आयोजनों में अपनी पहचान बना चुका है। प्रत्येक वर्ष दल्ली राजहरा सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग इस आयोजन से जुड़ते हैं। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था, भारतीय संस्कृति और पारंपरिक गरबा को बढ़ावा देने के साथ ही नगरवासियों को एक साझा सांस्कृतिक मंच प्रदान करना है।

आठ वर्षों की परंपरा, भक्ति और उत्साह को आगे बढ़ाते हुए रास गरबा सीजन-8 का समापन यादगार बन गया। प्रतिभागियों की शानदार प्रस्तुतियों और नगरवासियों के उत्साह ने आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!