दल्ली राजहरा बुधवार 28 अक्टूबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद में लिए गए फैसलों ने पूरे छत्तीसगढ़ में खुशी की लहर दौड़ा दी है। किसान, मध्यम वर्ग, कर्मचारी – हर वर्ग को इस बार कुछ न कुछ बड़ा मिला है। इसीलिए इसे साय सरकार का ऐतिहासिक फैसला कहा जा रहा है। . धान खरीदी – किसान को मिलेगा पूरा दामखरीफ वर्ष 2026-27 में 15 नवंबर से 3100 रु. प्रति क्विंटल की दर से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी होगी। पूरे प्रदेश में 3100 उपार्जन केंद्र बनेंगे, जिसमें 360 नए केंद्र भी शामिल हैं। 27.50 लाख किसानों से धान खरीदी होगी। खास बात ये है – एग्रीस्टेक में पंजीकृत किसानों को अब फिर से पंजीयन नहीं कराना होगा। डिजिटल क्रॉप सर्वे और बायोमेट्रिक खरीदी से पारदर्शिता आएगी, दलालों का खेल खत्म होगा। बिजली बिल में राहत – हर घर को सीधी बचत घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक बिजली बिल में रियायत जारी रहेगी। 400 यूनिट तक खपत पर राहत की अवधि बढ़ा दी गई है। एम-ऊर्जा योजना में 31 मार्च 2027 तक छूट जारी रहेगी। इससे 7.25 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को सीधा फायदा होगा। . कैशलेस इलाज – कर्मचारी को अब पैसे की चिंता नहीं शासकीय सेवकों के लिए ऑनलाइन कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू होगी। गंभीर बीमारी में भी अब कर्मचारी को पहले पैसा नहीं लगाना पड़ेगा, तत्काल कैशलेस इलाज मिलेगा। क्या बोले दल्लीराजहरा के भाजपा के पदाधिकारी ? 1. स्वाधीन जैन ने कहा –किसान हित और जनकल्याण को समर्पित सरकार के फैसले ऐतिहासिक हैं। छत्तीसगढ़ सरकार का हर फैसला किसान और आम जनता के हित में है। 15 नवंबर से 3100 रु. प्रति क्विंटल की दर से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी, 360 नए उपार्जन केंद्र, एम-ऊर्जा योजना में 31 मार्च 2027 तक छूट जारी रखना और शासकीय सेवकों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा जैसे निर्णय सुशासन और संवेदनशीलता का प्रतीक हैं। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया। . जयदीप गुप्ता ने कहा –साय सरकार के जनकल्याणकारी फैसलों से हर वर्ग लाभान्वित होगा। यह सरकार किसान, मध्यम वर्ग और कर्मचारी सभी का ख्याल रख रही है। 27.50 लाख किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, एग्रीस्टेक पंजीकृत किसानों को पुनः पंजीयन से छूट, डिजिटल क्रॉप सर्वे और बायोमेट्रिक खरीदी से पारदर्शिता आएगी। साथ ही 7.25 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली बिल में राहत और कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा देना सराहनीय कदम है। . आशीष लालवानी ने कहा –धान खरीदी, बिजली बिल में राहत और कैशलेस इलाज – साय सरकार के तीन बड़े तोहफे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने साबित कर दिया है कि उनकी सरकार किसान हित और जनकल्याण को समर्पित है। खरीफ वर्ष 2026-27 में 3100 उपार्जन केंद्रों पर धान खरीदी, घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक बिजली बिल में रियायत जारी रखना और शासकीय सेवकों के लिए ऑनलाइन कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू करना – ये तीनों फैसले छत्तीसगढ़ के हर परिवार को सीधे राहत देने वाले हैं। 4. हितेश कुमार डोंगरे ने कहा –मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन का मॉडल पेश कर रही है सरकार। यह फैसले प्रदेश में सुशासन की नई परिभाषा गढ़ रहे हैं। किसानों को 3100 रु. प्रति क्विंटल पर 21 क्विंटल तक धान बेचने का अवसर, पुराने किसानों को पुनः पंजीयन से मुक्ति, 400 यूनिट तक बिजली खपत पर राहत की अवधि बढ़ाना और गंभीर बीमारी में कर्मचारियों को तत्काल कैशलेस सुविधा देना – यह दर्शाता है कि सरकार हर वर्ग की चिंता कर रही है। Spread the lovePost navigationदल्ली-राजहरा की बेटी ने रचा इतिहास, स्वर्ण पदक के साथ बनी “स्ट्रांग लिफ्टर ऑफ द टूर्नामेंट” कुसुम कसा की तीन बेटियां लोकसभा भवन में बढ़ाएंगी क्षेत्र का मान ।