दल्ली राजहरा सोमवार 02 नवम्बर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 लौह अयस्क समूह राजहरा में अक्टूबर माह में सेवानिवृत्त हुए छह नियमित कर्मचारियों के सम्मान में खदान प्रशासनिक भवन के मुख्य सभागार में गरिमामय विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अनुरक्षण एवं सेवा विभाग के महाप्रबंधक मया राम ठाकुर उपस्थित थे। ये 6 साथी हुए सेवानिवृत्त1. सुबीर कुमार मंडल – जूनियर इंजीनियर2. सुरेश कुमार जेना – जूनियर इंजीनियर 3. दीनू राम ठाकुर – जूनियर इंजीनियर4. श्रीराम निषाद – जूनियर इंजीनियरिंग एसोसिएट5. वाहिदुद्दिन – जूनियर इंजीनियरिंग एसोसिएट6. विष्णु राम मंडावी – इंजीनियरिंग एसोसिएटसेवानिवृत्त कर्मियों ने सुनाए यादगार पलसमारोह में सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने सेवाकाल के यादगार पलों को साझा किया। उन्होंने कहा – कंपनी में बिताया समय जीवन का सबसे महत्वपूर्ण और अविस्मरणीय अध्याय रहा। काम के दौरान मिली उपलब्धियां, अनुभव और साथियों का साथ हमेशा याद रहेगा। GM मयाराम ठाकुर ने कहा –मुख्य अतिथि महाप्रबंधक मयाराम ठाकुर ने कहा – कंपनी की प्रगति में इन सभी कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इन्होंने पूरी निष्ठा, लगन और समर्पण से काम किया, इनके कार्य सदैव स्मरणीय रहेंगे। सेवानिवृत्ति सेवा का समापन अवश्य है, लेकिन जीवन की एक नई पारी का शुभारंभ भी है। सभी के स्वस्थ, सुखमय और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।यूनियन नेताओं ने भी दी शुभकामनाएंसीटू के कोषाध्यक्ष जे. गुरुवुलू – सेवानिवृत्ति जीवन की दूसरी पारी है। यह अधूरे सपनों को पूरा करने और परिवार के साथ अधिक समय बिताने का सुनहरा अवसर है।इंटक अध्यक्ष तिलक मानकर – सेवानिवृत्ति के बाद स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। मिली धनराशि का सोच-समझकर सुरक्षित निवेश करें, ताकि भविष्य आर्थिक रूप से सुखद रहे।छत्तीसगढ़ राज्य खदान श्रमिक संघ के श्री ए.एन. मिश्रा -* कर्मचारियों की लगन, निष्ठा और मेहनत ही किसी संस्थान की प्रगति का आधार है। इनका योगदान कंपनी की विकास यात्रा में हमेशा याद किया जाएगा। वरिष्ठ प्रबंधक श्री सिरीश शुक्ला – स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और नई पारी को सकारात्मकता के साथ बिताएं। HR ने दिया भरोसामानव संसाधन विभाग के सहायक प्रबंधक श्री राजेश कुमार पांडेय ने स्वागत और आभार व्यक्त करते हुए कहा – सेवानिवृत्ति के बाद भी किसी सहयोग या मार्गदर्शन की जरूरत हो तो HR विभाग सदैव तत्पर रहेगा। कार्यक्रम का सफल संचालन अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी श्री घनश्याम पारकर ने किया। इस अवसर पर HR की सहायक प्रबंधक सुश्री तन्मयी, अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी श्री संतराम साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में हरक साहू और बिरसो दुग्गा ने विशेष सहयोग दिया।अंत में सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए उज्ज्वल, स्वस्थ और सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।Spread the lovePost navigation“अर्नब चक्रवात से हुए फसलों के नुकसान का निरीक्षण करवा कर किसानो को क्षति पूर्ति व मुआवजा राशि देकर किसानो को राहत दे सरकार !” :–छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा अब सिलाई से मिलेगा रोजगार – दल्ली राजहरा में जनजातीय महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की नई पहल ।