दल्ली राजहरा बुधवार 11 नवम्बर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 दल्ली राजहरा में दीपावली की रात्रि को बंग समाज के द्वारा पहाड़ के ऊपर स्थित कालीबाड़ी मंदिर में मां काली की विशेष पूजा बड़े ही श्रद्धा और विधि-विधान के साथ की गई। इस पूजा की परंपरा पिछले 55 सालों से लगातार चली आ रही है। इसकी मान्यता बहुत-बहुत दूर तक फैली हुई है।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/11/video_20261108_215224.mp4पश्चिम बंगाल में दीपावली का त्योहार मां काली की पूजा के रूप में मनाया जाता है। उसी परंपरा को दल्ली राजहरा के बंगाली समाज ने भी जीवित रखा है। दीपावली की रात्रि को मां काली की रात्रि माना जाता है। इस दिन कालीबाड़ी में बंग समाज के सभी परिवार एकत्र होते हैं और पूरे विधि-विधान के साथ मां काली की पूजा करते हैं।राजहरा कालीबाड़ी के सचिव मदन माइती ने बताया कि राजहरा कालीबाड़ी की स्थापना स्वामी आत्मानंद, रामकृष्ण मिशन रायपुर के कर कमलों के द्वारा 24 जून 1972 को संपन्न हुई। उस समय विश्वनाथ आईच एवं डी.एन. राय व्यवस्थापक थे। साथ ही लगभग 34 व्यक्तियों ने कालीबाड़ी की व्यवस्था में अपनी भागीदारी निभाई। जिसमें विश्वनाथ आईच, गगन परेरा आज भी हमारे बीच उपस्थित हैं।इस बार काली पूजा के लिए समाज के सभी लोग कालीबाड़ी में एकत्र हुए। अध्यक्ष सुकांतो मंडल, सचिव मदन माइती, कनक बैनर्जी, गौतम बेरा, समाज के वरिष्ठ विश्वनाथ आईच, एस.के. राय, पी.के. डे, एस.सी. सरकार, चंद्रशेखर मंडल, अशोक साहा, अशोक आईच और पूजा सचिव मिठू कारफा के द्वारा दीप प्रज्वलित कर मां काली की पूजा-अर्चना का शुभारंभ किया गया। उसके बाद 108 दीपों के साथ विधिवत रूप से मां काली की आरती की गई।रात्रि लगभग 9:30 बजे से 3:00 बजे तक कालरात्रि की विशेष पूजा संपन्न हुई। इस पूजा में पूजा सचिव श्रीमती मिठू कारफा यजमान के रूप में बैठी थीं। पूजा समाप्त होने के बाद सभी उपवासधारियों के द्वारा अंजलि कर उपवास तोड़ा गया, तब पूजा समाप्त हुई। समाज के सभी लोगों ने मां काली से अपने परिवार की सुख-समृद्धि के साथ-साथ शहर की शांति और खुशहाली की भी दुआएं मांगी।इस अवसर पर बंग समाज के अशोक आईच एवं सजल राय, देवोलीना भट्टाचार्य और टीम के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति भी की गई।मदन माइती ने बताया कि दीपावली की रात्रि में काली पूजा मनाने के पीछे कई कारण और कथाएं हैं। मां काली शक्ति और संरक्षण का प्रतीक हैं। दीपावली की रात्रि में उनकी पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि और शांति आती है। मां काली ने असुरों का विनाश किया था, इसलिए इस रात्रि में पूजा करके बुराई पर अच्छाई की जीत भी मानी जाती है। बंगाल में काली पूजा को पारंपरिक त्योहार माना जाता है। काली पूजा का क्या है महत्वमां काली की पूजा के पीछे एक पौराणिक कथा है। इस कथा के अनुसार शुंभ-निशुंभ और चंड-मुंड नामक राक्षसों का अत्याचार बढ़ गया था। राक्षसों ने इंद्रलोक पर कब्जा करने के लिए देवताओं से युद्ध शुरू कर दिया। तब सभी देवताओं ने भगवान शिव के पास पहुंचकर उन दैत्यों से छुटकारा पाने के लिए प्रार्थना की। तब भगवान शिव ने मां पार्वती का स्वरूप अंबा को प्रकट किया और अंबा ने मां काली का रूप धारण कर दैत्यों का सर्वनाश करना प्रारंभ कर दिया।इसके बाद अति शक्तिशाली रक्तबीज वहां आ पहुंचा। रक्तबीज एक ऐसा राक्षस था, जिसके खून की एक बूंद जमीन पर पड़ने से ही नया राक्षस पैदा हो जाता था। उसके विनाश के लिए मां काली ने अपने खड़ग से उसका सिर काटा तथा उसका रक्त जमीन पर न पड़े, इसलिए मां काली ने अपनी जीभ बाहर निकालकर उसके रक्त का पान किया। जिससे नए रक्तबीज उत्पन्न नहीं हो सके। रक्तबीज के वध के बाद भी मां काली का क्रोध शांत नहीं हुआ। संहार की मुद्रा में रहीं मां काली को जब भगवान शिव को इस रूप का आभास हुआ, तो चुपचाप उनके चलने वाली रास्ते पर जाकर लेट गए। मां काली का पैर जब भगवान शिव के सीने पर पड़ा, तब वह चौंक गईं कि यह तो भगवान शिव हैं और उनका क्रोध तत्काल शांत हुआ। तब पूरे संसार को उन्होंने आशीर्वाद दिया। इसलिए कार्तिक मास की अमावस्या को मां काली की पूजा की जाती है। पूजा समाप्त होते ही सभी को प्रसाद वितरण किया गयाकालीबाड़ी मंदिर के अध्यक्ष सुकांतो मंडल ने समाज के सभी लोगों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बड़ों के साथ बच्चों को भी मंदिर में आने के लिए प्रेरित करें, ताकि वह भी अपनी संस्कृति से जुड़े रह सकें।इस पूजा में सजल राय, पुरोबी वर्मा, रिना पडिंया, अशोक साहा, अशोक आईच, आदिती आईच, गौतम बोस, जयंती बोस, दीपा माइती, गौतम माइती, मिंटू सिन्हा, मुनमुन सिन्हा, सोमू पाल, तृप्ति पाल, रीता बनर्जी, रानी माइती, संगीता बेरा, शिल्पी राय, पलाश करपा , काजल सिन्हा, गुलाबी मंडल, रूना दास, राजश्री चक्रवर्ती, कविता डे, सोमा विश्वास, जयंत चक्रवर्ती, एस. चौधरी, नारायण दे, मधुमिता सहजिया, धनंजय माइती, भुपेंद्र सिंह, सेनगुप्ता करण एवं समाज के अन्य लोग भी उपस्थित थे। Spread the lovePost navigationसंडे मेगा स्टोरी की 59वीं कहानी मालिक हो तो ऐसा ! जब सरकार ने काट रहा है बोनस का हक, तब सूरत के सेठ ने बिना मांगे दे दिया 88,000 का नकद बोनस ।