दल्ली राजहरामंगलवार 18 फरवरी 2025भोजराम साहू 9893765541लौह नगरी दल्ली राजहरा मे राजहरा माइंस फुटबॉल क्लब आईओसी राजहरा के तत्वाधान में आयरन ओर गोल्ड कप ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन 22 फरवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक किया जा रहा है l इस टूर्नामेंट का प्रायोजक सी यस आर आईओसी दल्ली राजहरा हैं lयह आयोजन दल्ली राजहरा के पंडित जवाहरलाल नेहरू फुटबॉल स्टेडियम में 20 फरवरी से 28 फरवरी के बीच होगा l यह टूर्नामेंट रात्रि कालीन होगाप्रतिदिन दो मैच होंगे पहला मैच शाम 5:00 बजे से 7:00 तक एवं दूसरा मैच रात शाम 7:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक होंगे l फुटबॉल प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार 150000 रुपए तथा द्वितीय पुरस्कार एक लाख रुपया रखी गई है lटूर्नामेंट में भाग लेने के लिए 7 टीम अन्य प्रदेश से आ रहे हैं l राजहरा माइंस की टीम को जोड़कर कुल 8 टीमों के बीच में मुकाबला होगा l कार्यक्रम का उद्घाटन मैच 20 फरवरी को खेला जाएगा l जिसमें मुख्य अतिथि विपिन गिरी (कार्यपालक निदेशक ) होंगे lटूर्नामेंट में हिस्सा लेने जो 7 टीम बाहर से आएंगे ,वह होगी !(1) एस टी एफ सी कश्मीर – कश्मीर(2) राजहरा माइंस फुटबॉल क्लब -दल्ली राजहरा(3) केरला यूनाइटेड — केरला(4) डब्लू सी आर रेलवे _ जबलपुर(5) यूनियन बैंक — मुंबई(6) सेंट्रल एक्सिस — चेन्नई(7) बी एन आर रेलवे — कोलकाता और(8) रब्बानी फुटबॉल क्लब नागपुर lराजहरा खदान समूह के जी एम इंचार्ज जयप्रकाश ने पूरे दल्ली राजहरा वासीयो को रात्रकालीन फुटबॉल के आनंद लेने के लिए आमंत्रित किया है lप्रेस वार्ता में जी एम इंचार्ज जयप्रकाश , राजेंद्र बेहरा , गौतम बेहरा , मुकुल वर्मा , श्रीनाथ नायडू एवं विजय भंज के अलावा दल्ली राजहरा के पत्रकार गण उपस्थित थे lSpread the lovePost navigationविधानसभा और लोकसभा चुनाव में धोखा खा चुके धोतीम टोला तहसील डौंडी के ग्रामीणों ने की त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बहिष्कार ! 25 साल बाद दल्ली राजहरा नगर पालिका में भाजपा सरकार बनने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई।