गुरूर -देवधर साहू 9303417074

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आखिरी चरण का मतदान संपन्न हो चुका है नतीजे भी सामने आ चुके हैं l नगरीय निकाय चुनाव में जहां भाजपा का कब्जा रहा वहीं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों का दबदबा कायम रहा l
जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 14 में भारतीय जनता पार्टी ने जहां अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की थी और इस क्षेत्र को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा स्वतंत्र घोषित कर दिया गया था l भारतीय जनता पार्टी के द्वारा दो उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया था l जिससे कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी जितेंद्र यादव का पलड़ा भारी नजर आ रहा था l लेकिन भारतीय जनता पार्टी के लहर में न सिर्फ जिला पंचायत सदस्य तेज राम साहू जो कि अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जितेंद्र यादव को 2500 वोटो से हराया l जनपद पंचायत गुरुर में भारतीय  जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशियों का भी दबदबा रहा l गुरुर जनपद पंचायत में आपको बता दें जनपद सदस्य के लिए 21 सीटों पर मुकाबला हुआ l जिसमें 18 सीटे भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में गया l वहीं कांग्रेस एवं अन्य को तीन सिंटे प्राप्त हुई  l जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 15 में तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान पर थे l इस क्षेत्र में तीन गांव पेरपार  फागुनदाह उसरवारा आते हैं l जिसमें अपनी स्वच्छ छवि के चलते हेमंत गुरुपंच ने 150 वोटो से जीत दर्ज किया l

 

फागुनदाह ग्राम पंचायत में इस बार आदिवासी महिला आरक्षण

ग्राम पंचायत फागुनदाह में इस बार आदिवासी महिला आरक्षण के चलते सरपंच पद के लिए दो प्रत्याशियों  ने अपना नामांकन दाखिल किया था l फागुनदाह ग्राम पंचायत में कुल 20 वार्ड है l जहां 14 वार्ड में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की वहीं कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी 6 सीटों पर सिमट गई l

 

आज विजय प्रत्याशियों के द्वारा विजय रैली निकालकर मतदाताओं का आभार व्यक्त किया गया l जिसमें काफी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ जन एवं कार्यकर्ता सम्मिलित हुए l
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!