दल्ली राजहरागुरुवार 20 मार्च 2025भोज राम साहू 9893765541शहीद अस्पताल की ओर से तोरण लाल साहू (नगर पालिका अध्यक्ष ) मनोज दुबे ( नगर पालिका उपाध्यक्ष ) एवं समस्त पार्षदों को टीबी के प्रति जन जागरूकता एवं उत्साहवर्धन कार्यक्रम में शामिल होने हेतु आमंत्रण पत्र सौंपा है l जिसमें लिखा है कि विश्व भर में 24 मार्च को विश्व टीबी दिवस के रूप में मनाया जाता है। शहीद अस्पताल पिछले कई वर्षों से टीबी समस्या की गंभीरता को समझते हुए शासन के साथ मिलकर विभिन्न प्रकार के योजनाएँ संचालित कर रहा है l एवं सामुदायिक स्तर पर भी जन जागरूकता हेतु विभिन्न कार्यक्रम भी किए जा रहे है।इसी तारतम्य में शहीद अस्पताल द्वारा टी.बी. जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया गया है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए हमारे साथ में जुड़े हुए कार्यकर्ता, जो कि टी.बी. रोग के रोकथाम, उपाय, निदान एवं उपचार करने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ता, मितानिनी एवं अन्य गणमान्य नागरिकों के उत्साहवर्धन हेतु शनिवार 22 मार्च को दोपहर 2 बजे OPD हॉल शहीद अस्पताल में टी.बी. मुक्त दल्ली राजहरा बनाने हेतु कार्यक्रम रखा गया है।इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रण पत्र सौपने विशेष रूप से शहीद अस्पताल की ओर से धनीराम कुलेश्वरी सोनवानी , डॉक्टर प्रीति अधिकारी एवं साक्षी गुप्ता पहुंचे थे l Spread the lovePost navigationछत्तीसगढ़ डडसेना सिन्हा कलार समाज नगर इकाई दल्ली राजहरा के द्वारा होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया l राजहरा माइंस से संबंध महामाया खदान के महामाया गांव में CSR भिलाई स्टील प्लांट द्वारा 7 दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन l