दल्ली राजहरागुरुवार 3 अप्रैल 2025भोजराम साहू 98937 65541वार्ड क्रमांक 03 दल्ली राजहरा के आंगनबाड़ी केन्द्र में आयुष्यन कार्ड शिविर का आयोजन किया गया l जिसमें आज रिकार्ड 87 आयुष्मान वय वन्दना कार्ड बनाए गए l स्वास्थ्य सुपरवाइजर रेखू राम साहू ने बताया गया कि केंद्र सरकार के योजना के तहत आयुष्मान वय वंदना कार्ड से सभी वरिष्ठ नागरिकों को लाभ मिलेगा l सभी चिन्हित अस्पतालों में 70 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्ध जनों को 5 लाख तक मुफ्त उपचार मिलेगा l उन्होंने पूरी नगर वासियों से अपील किया शासन की योजनाओं का लाभ ले l स्वास्थ्य विभाग की ओर से दल्ली राजहरा के विभिन्न वार्डों में शिविर लगाई जा रही है l ताकि हितग्राही को वय वंदन कार्ड बनाने के लिए भटकना न पड़े और वह शिविर स्थल पर आकर कार्ड बनाकर बना सके l अपने स्वास्थ्य के प्रति हमेशा सजग रहें l स्वास्थ्य कर्मचारीयों एवं मितानिनो से अपना स्वास्थ्य परीक्षण नियमित करवाते रहें l आयुष्मान वय वंदना कार्ड शिविर में आकर बनवाये l आयोजन में मितानिनगण कमलेश्वरी, संजू का सहयोग रहा एवं अनेक वार्ड वासी उपस्थित थे lआगामी आयुष्मान वय वंदन कार्ड शिविर कल शुक्रवार 4 अप्रैल को वार्ड क्रमांक 26 में आयोजित किया जा रहा है lSpread the lovePost navigationछत्तीसगढ़ के राज्यपाल महामहिम डेका के बालोद प्रवास पर रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष डॉक्टर प्रदीप जैन के नेतृत्व में सदस्यों ने मुलाकात कर दी जानकारी l चिखलाकसा प्राथमिक शाला में नगर पंचायत उपाध्यक्ष एवं शाला विकास समिति के अध्यक्ष राजू रावटे ने कराया नेवता भोज l