दल्ली राजहराशुक्रवार 4 अप्रैल 2025भोज राम साहू 98937 65541 आज शा. जनपद प्राथ. शा. चिखलाकसा क्र-०1, सं.के. चिखलाकसा, विः खं डौंडी, जि-बालोद छ.ग) में शाला-प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष श्री राजू रावटे ( उपाध्यक्ष नगर पंचायत चिखलाकसा ) के द्वारा न्योता भोज का आयोजन किया गया।न्योता भोज में बच्चों के पसंद के हिसाब से भोजन बनाई गई जिसमें खीर-पूरी, छोले-चना आलू की सब्जी, टमाटर चटनी, सलाद पापड़ बच्चों को खिलाया गया। राजू रावटे ने बताया कि मैं शाला विकास समिति के अध्यक्ष हूं साथ ही भारतीय जनता पार्टी की ओर से नगर पंचायत चिखलाकसा के उपाध्यक्ष पद पर चयनित हुआ हूं lमेरे लिए यह दोहरी खुशी की बात है lअपनी खुशी में बच्चों को शामिल करते हुए मैंने नेवता भोज का आयोजन किया है l मैं चाहता हूं कि सभी लोग भी अपने घर में किसी के जन्मदिन ,शादी की सालगिरह या अन्य खुशी के मौके पर नेवता भोज कार्यक्रम कर बच्चों को भी उस खुशी में शामिल करें l आज के इस न्योता भोज कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष कुंती देवांगन , पार्षद भिखी मसिया, एस. एम. सी. के उपाध्यक्ष पुनीत राम , प्रधान पाठक रीता बक्शी सहा. शिक्षक . मेरली मैथ्यू , सहा शिक्षक कमलेश्वरी साहू उपस्थित रहे। Spread the lovePost navigationस्वास्थ्य विभाग की ओर से वार्ड नंबर 3 में आयुष्मान वय वन्दना शिविर लगाया गया l, जहाँ 87 कार्ड बने ! नगर विकास कार्यों की मांग को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू के साथ दल्ली राजहरा के भाजपा नेताओं ने की विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मुलाकात l