छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध
सरकार के योजनाओ का लाभ लेने के लिए 70 वर्ष के नागरिक आयुष्मान वय वन्दना कार्ड अवश्य बनवाएं l :– तोरण लाल साहू (अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा )

दल्ली राजहरा
शनिवार 05अप्रैल 2025
भोज राम साहू 9893765541

स्थानीय साहू सदन दल्ली राजहरा में आयुष्यन कार्ड शिविर का आयोजन किया गया l मुख्य अतिथि श्री तोरण लाल साहू अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा थे l

विशेष अतिथि नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे ,पार्षद सुरेश जायसवाल , दामिनी साहू समाज सेविका, राकेश देवांगन , नवीन साहू थे l स्वास्थ्य सुपरवाइजर रेखू राम साहू ने आयुष्मान भारत योजना के विषय में जानकारी दिया l आयुष्मान वय वंदना कार्ड से सभी वरिष्ठ नागरिकों को लाभ मिलना है, l 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को 5 लाख तक मुफ्त उपचार मिलेगा l

सजग रहें l स्वास्थ्य कर्मचारीयों एवं मितानिनो से अपना स्वास्थ्य परीक्षण नियमित करवाते रहें l आयुष्मान वय वंदना कार्ड शिविर में आकर बनवाये l




