दल्ली राजहरासोमवार 14 अप्रैल 2025भोज राम साहू 9893765541भारतीय जनता पार्टी मंडल कुसुमकसा के द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती आज टेका ढ़ोड़ा मे मनाया गया l सर्व प्रथम माहार समाज के डॉ भीमराव अंबेडकर वा भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की गई l तथा झंडारोहण किया कर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया lभाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख के निर्देशानुसार सेवा पखवाड़ा के तहत डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाया गया l भारतीय जनता पार्टी कुसुमकसा मंडल हर वर्ष बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर जयंती मनाती है l कार्यक्रम के एक दिन पूर्व प्रतिमा स्थल में जाकर प्रतिमा और आसपास की जगह का साफ सफाई भारतीय जनता पार्टी डौंडी मंडल के कार्यकर्ताओं ने की थी lइस पुरे कार्यक्रम में जिला प्रतिनिधि सोमेश साहू पूर्व जनपद सदस्य संजय बैस संतोष जैन पुष्पजीत बैस कमल कांत साहू एवं भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे l साथ ही माहार समाज के अनुयाई भी उपस्थित थे l Spread the lovePost navigationस्वच्छ सुंदर राजहरा बने इसके लिए सड़कों के किनारे उगने वाले कटीले झाड़ियां खरपतवार की जा रही सफाई l:– तोरण लाल साहू (अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा ) ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के द्वारा संविधान निर्माता भारतरत्न डॉ भीम राव अम्बेडकर की 130 वी जयंती मनाई गई l