दल्ली राजहराशनिवार 26 अप्रैल 2025भोज राम साहू 9893 765541शनिवार को विकासखंड डौंडी के आदिवासी अचंल पटेली के संकुल शैक्षिक केंद्र में संकुल समन्वयक बसंतमणी साहू के द्वारा सम्मान समारोह आयोजित कर सभी स्कूलों के प्रधान पाठकों को पेन – डायरी एवं संकुल प्रभारी सह प्राचार्य पटेली को साल एवं पेन डायरी भेँटकर सम्मानित किया गया। संकुल समन्वयक बसंतमणी साहू ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भाँति इस शिक्षा सत्र में सभी विद्यालयों के संस्था प्रमुखों व शिक्षको के द्वारा अनुशासित एवं सजग रहकर सामुदायिक सहभागिता के साथ बच्चो के शैक्षिक स्तर में सुधार हेतु नियमित प्रयास किया गया। इसके अतिरिक्त शासन के विभिन्न योजनाओं आधारित निर्देशो का नियत समय पर पालन किया गया। इस कार्य व्यवस्था में संकुल प्रभारी जे एल भुआर्य के द्वारा संकुल के समस्त विद्यालयों में समय समय पर मॉनिटरिंग व संकुल स्तरीय बैठकों के दौरान कुशल एवं सहयोगात्मक आदर्श मार्गदर्शन एवं निर्देश दिया गया। उद्बोधन में संकुल प्रभारी जे एल भुआर्य ने विद्यालयों के गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की एवं भविष्य में बेहतर से बेहतर पूरे उत्साह के साथ कार्य करने प्रोत्साहित किया गया। सम्पूर्ण कार्य के सफल क्रियान्वयन के लिए संकुल समन्वयक बसंतमणी साहू की सराहना करते हुए सफल कार्य एवं आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया गया।आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संकुल प्रभारी सह प्राचार्य जे एल भुआर्य, संकुल समन्वयक बसंतमणी साहू,वरिष्ठ व्याख्याता बी एल साहू प्रधान पाठक- गोपिका राजपूत बरसन लाल निषाद ,परसादी राम भुआर्य,सुनीता शर्मा,सन्ध्या कुलदीप झुमुकलाल मसियारे, त्रिवेणी चौरका शिक्षक-बसंत कुमार तारम सुरेश कुमार रामावतार नेताम सहित संकुल के समस्त शिक्षक उपस्थित थे।Spread the lovePost navigationसंयुक्त खदान मजदूर संघ दल्ली राजहरा का त्रिवार्षिक सम्मेलन संपन्न श्रीनिवासलू बने अध्यक्ष एवं सचिव पद की पुनः जिम्मेदारी मिली कमलजीत सिंह मान को ! मनोज दुबे ( उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा ) ने अरुण साव (उपमुख्यमंत्री एवं मंत्री नगरी निकाय ) को पूर्व कार्यकाल में सामान खरीदी में हुए भ्रष्टाचार की जांच की मांग की