दल्ली राजहराशनिवार 10 माई 2025भोजराम साहू 989376 5541गायत्री शक्ति पीठ दल्ली राजहरा में 8 मई 2025 गुरुवार को सुबह 10 बजे मंदिर पुनर्निर्माण भूमिपूजन एवं नवनिर्वाचित जन प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह का कार्यक्रम संपन्न हुआ l कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि तोरण लाल साहू (अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा )मुख्य अतिथि देवलाल ठाकुर जी ( प्रदेश प्रवक्ता, भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ) कुंती देवांगन ( अध्यक्ष नगर पंचायत चिखलाकसा ) अध्यक्षता करेंगे हुंलाष कुमार देवांगन (मुख्य प्रबंध ट्रस्टी, गायत्री शक्ति पीठ दल्ली राजहरा ) विशेष अतिथि नितेश क्षत्री (सीनियर मैनेजर, IOC राजहरा)बी यस अटनागर शिव कलीहारी (जिला समन्वयक, गायत्री परिवार जिला बालोद) पुरुषोत्तम लाल सोनवानी जी (जिला सचिव, गायत्री परिवार जिला बालोद) पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह पार्षदगण नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा निर्मल कुमार पटेल तरुण कुमार साहू भूपेंद्र श्रीवास अरुणा रामटेके मालती निषाद रेखा सहारे वीरेंद्र साहू प्रदीप बाघ पार्षदगण, नगर पंचायत चिखलाकसा से विमला जैन लालू टेकाम लीला डडसेना सुनीता गुप्ता उपस्थित थे lकार्यक्रम में सर्वप्रथम वेद माता गायत्री और परम पूज्य गुरुदेव श्री राम शर्मा की पूजा अर्चना किया गया l उसके बाद अतिथियों के द्वारा प्रस्तावित मंदिर स्थल पर जाकर वेद मत्रों के साथ पूरे विधि विधान से भूमि पूजन की गई जिसमें यजमान की भूमिका गायत्री मंदिर के मुख्य ट्रस्टी हूल्लास कुमार देवांगन ने सपत्नीक निभाया lकार्यक्रम के द्वितीय चरण में अतिथि सम्मान का कार्यक्रम रखा गया जिसमें सभी अतिथियों का वेद मंत्र साल वेद मंत्र गमछा श्रीफल तिलक लगाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर अभिवादन किया गया lउल्लास कुमार देवांगन ने स्वागत भाषण दिया उन्होंने कहा कि पूर्व मंदिर का निर्माण हमारे परम पूज्य गुरुदेव श्रीराम शर्मा के हाथों सन 1981 में हुआ था l वर्तमान स्थिति में मंदिर जर्जर हालत में आ चुका था जिसको पुन: निर्माण की अति आवश्यक थी इसलिए मंदिर का पुनर्निर्माण किया जा रहा है एवं आप सभी जनप्रतिनिधि दल्ली राजहरा के गौरव है lआप सभी की कार्य कुशलता के बदौलत दल्ली राजहरा का नाम पूरे छत्तीसगढ़ में रोशन होगा l आप सभी जनप्रतिनिधियों का समस्त गायत्री परिवार की ओर से स्वागत है lकार्यक्रम में मुख्य अतिथि तोरण लाल साहू ने कहा कि गायत्री शक्ति परिवार भारत की धरोहर है l इनकी बदौलत देश पूरे विश्व में भारत की वैदिक विरासत को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं l गायत्री शक्तिपीठ की कार्यशैली प्रशंसनीय है l उनके द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम धरती में स्वर्ग का अवतरण एवं मानव में देवत्व का उदय प्रसंशनीय है l गायत्री शक्तिपीठ परिवार में समाज मे एकता और सामंजस बनाने का काम करता है l वह हमें अपने पुराने संस्कृति परंपरा आयुर्वेदों की ओर जाने का ज्ञान देना है l गायत्री शक्तिपीठ के द्वारा लोगों को नशा से दूर रहकर जीवों से प्रेम और मानव मानव एक समान जैसे नारा देता है जो कि भारत की पहचान है l नगर पालिका परिषद की ओर से मंदिर निर्माण के लिए हम लोग मदद करेंगे तथा निजी रूप से भी मैं मंदिर के लिए अवश्यक मदद करूंगा l देव लाल ठाकुर प्रदेश प्रवक्ता ने भारतीय जनता पार्टी ने भूमि पूजन के अवसर पर एवं स्वागत सम्मान के लिए गायत्री शक्तिपीठ को धन्यवाद दिया l उन्होंने कहा कि हमारे लिए गौरव के पल है जब नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा और नगर पंचायत चिखलाकसा के अध्यक्ष और पार्षद गण का गायत्री परिवार के द्वारा स्वागत किया जा रहा है l वर्तमान युग में हमें गायत्री परिवार के मार्गदर्शन में चलने की आवश्यकता है lसमाजसेवी कन्हैया लाल कुकरेजा के द्वारा गायत्री शक्तिपीठ में मंदिर निर्माण के लिए 51 बोरा सीमेंट देने की घोषणा की l साथ ही उनके मित्र के द्वारा ₹5000 की नगद राशि सहयोग स्वरूप दी गई l गायत्री परिवार के कई सदस्यों ने एक-एक लाख रुपया सहयोग राशि देने का संकल्प लिया l इस समारोह में भारतीय जनता पार्टी के एवं गायत्री शक्तिपीठ के परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित थे l गायत्री शक्ति पीठ दल्ली राजहरा की ओर से समस्त नागरिकों से अपील की जा रही है कि वर्षों पुराना गायत्री मंदिर दल्ली राजहरा का पुन: निर्माण किया जा रहा है lइस पुण्य कार्य में आप यदि अपना सहयोग देना चाहे तो गायत्री शक्ति पीठ दल्ली राजहरा से संपर्क कर सकते हैं l या फिर अपना सहयोग राशिखाता का नाम — गायत्री शक्ति पीठशाखा — पंजाब नेशनल बैंक दल्ली राजहरा खाता क्रमांक 1521000100326490 ,ISFC-No.- PUNB0152100पर भेज सकते हैं l Spread the lovePost navigationसेजेस नया बाजार राजहरा का छ.ग. माध्यमिक शिक्षा मंडल के परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन ! विद्यार्थियों का किया गया सम्मान l “ऑपरेशन सिंदूर” के वीर सैनिकों की कुशलता और राष्ट्र की विजय के लिए सर्वसामज समरसता समिति दल्ली राजहरा द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ l