दल्ली राजहरारविवार 18 मई 2025भोजराम साहू 9893765541 शिव संस्कार धाम परिसर वार्ड नंबर 8 में स्थित है l जहां पर भगवान शिव मंदिर एवं पंचमुखी हनुमान जी का मंदिर है l इस मंदिर परिसर में हिंदू धर्म संबंधित विभिन्न संस्कार किए जाते हैं l जिसमें मुंडन संस्कार ,नामकरण संस्कार हैं साथ ही हिंदू धर्म के परंपरा अनुसार किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाने पर तीज नहावन पंच नहावन दसकरम एवं तेरहवीं शिव संस्कार धाम परिसर मैं निशुल्क संपन्न होता है l यहां पर महिलाएं एवं पुरुषों के द्वारा इस संस्कार को संपन्न करवाया जाता है l जो कि पूरे दल्ली राजहरा में एक ही जगह स्थित है l वर्तमान मे शिव संस्कार धाम के महिला एवं पुरुष दोनों ही स्नानागार के टाइल्स क्षतिग्रस्त हो चुके हैं l जिसके लिए शिव संस्कार धाम सेवा समिति के द्वारा तोरण लाल साहू (अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा ) को टूटे हुए टाइल्स को उखाड़ कर फिर से नई टाइल्स लगाने के लिए ज्ञापन सौपा है! शिव संस्कार धाम संरक्षक हेमशंकर साहू ने बताया कि शिव संस्कार धाम एक ऐसा धाम है जहां पर सभी कार्यक्रम निशुल्क किए जाते हैं l किसी तरह का भी शुल्क नहीं लिया जाता है हमारा शिव संस्कार धाम सभी कार्य के लिए सभी कार्य के लिए स्थल निशुल्क सेवा भाव से उपलब्ध कराते हैं l लेकिन स्नान वगैरह आदि के लिए उपयोग होने वाले का बाथरूम अत्यधिक जर्जर हो गया है काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है शिव संस्कार धाम समिति चाहती है कि उसे अति शीघ्र इस जनमानस के सेवा कार्य को किया जाए l आवेदन देने हेतु विशेष रूप से मौजूद रहे समिति के अध्यक्ष निलेश श्रीवास्तव, संरक्षक सोमिल साहू, संगठन सचिव संजय सिंह, उपकोषाध्यक्ष रमेश रावटे, सह सचिव मदनलाल देवांगन, सांस्कृतिक सचिव जे आर यादव विशेष रूप से मौजूद रहे lSpread the lovePost navigationलौह दल्ली राजहरा ने निकाली “ऑपरेशन सिंदूर” के सफलता पर “तिरंगा यात्रा” ! :– कहा हमें हमारे सेना और प्रधानमंत्री पर गर्व है l संडे मेघा स्टोरी के 16 वे सीरीज में आज पढ़िए “आरती सिद्धिविनायक की, गौरी सुत श्री गणनायक की l” के लेखक छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र डॉक्टर अशोक आकाश ग्राम कोहंगा टोला (बालोद ) की कहानी