दल्ली राजहरासोमवार 9 जून 2025भोज राम साहू 9893765541दल्ली राजहरा के पूर्व बी एसपी कर्मचारी न्यूटन राम ने अपने जन्मदिन पर एक अनोखी परंपरा की शुरुआत की है l उन्होंने पिछले तीन वर्षों से अपने हर जन्मदिन पर वृक्षारोपण कर रहे हैं l साथ ही उसकी सुरक्षा भी करते हैं ताकि पौधा बड़ा होकर विशाल पेड़ बन जाए , फल देने के साथ-साथ पक्षियों को आश्रय और पर्यावरण के लिए भी लाभदायक हो सके lउन्होंने बताया कि उनके द्वारा लगाए गए पौधे में लगभग 98% अभी तक सकुशल है वृक्षारोपण के लिए वह अपने दल्ली राजहरा से चिखली रोड के पास फार्म हाउस को चुना है ताकि वह पशुओं से रक्षा के साथ-साथ उचित देखभाल पानी और खाद दे सके , साथ ही उसकी नींदई भी कर सके l उन्होंने इस वर्ष अपने जन्मदिन पर 36 पौधे फल एवं फूल के लगाए हैं lइस वृक्षारोपण में दल्ली राजहरा के प्रसिद्ध हस्ती जिन डॉक्टर पी के गुहा डॉक्टर अंजली (पुष्पा हॉस्पिटल ) एवं स्टाफ डॉक्टर राजीव लोचन शर्मा ( संजीवनी अस्पताल )डॉक्टर अमित तिवारी (आरोग्य अस्पताल ) डॉक्टर अशोक ठाकुर (ज्योति अस्पताल ) ड्यूटी कमांडेंट सीआईएसएफ अतुल कॉलेश बीएसपी अधिकारी एजीएम इलेक्ट्रिकल डॉक्टर वानखेडे के अलावा उनके परिवार के सदस्य भी वृक्षारोपण में उनका सहयोग दिए lन्यूटन राम ने कहा कि अपने जीवन काल में हम लोग वृक्षों से कई तरह के उपयोग में लेते हैं l तथा उनका दोहन करते हैं l हर वर्ष हमें वृक्षारोपण कर प्रकृति को उसका एहसान चुकाने का समय रहता है l हमें हर वर्ष वृक्षारोपण करना चाहिए तथा वृक्षों को संरक्षण भी करना चाहिए l मेरा छोटा सा प्रयास है मैं चाहता हूं कि अन्य लोग भी मेरे इस प्रयास से प्रेरित होकर प्रकृति के प्रति अपना प्रेम प्रदर्शन करते हुए वृक्षारोपण करें lSpread the lovePost navigationडॉक्टर जाना ( मुख्य चिकित्सा अधिकारी शहीद अस्पताल ) के नेतृत्व में महिला का सफलता पूर्वक ऑपरेशन कर निकाली 15 किलोग्राम का ट्यूमर लौह नगरी दल्ली राजहरा में होगा शुक्रवार 27 जून को भव्य रथ यात्रा का आयोजन