दल्ली राजहरा

रविवार 15 जून 2025

भोजराम साहू 9893765541

राजहरा बंग समाज के दो मेघावी छात्रा राजहरा के डी.ए.वी. विद्यालय में अध्ययन पश्चात 2024-25 में आयोजित बारहवीं बोर्ड परीक्षा में समाज की दो बालिकाएँ क्रमशः (1) श्री जयंत चक्रवर्ती एवं श्रीमती राजोशी चक्रवर्ती की सुपुत्री अंजली चक्रवर्ती विज्ञान शाखा में 87.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। तथा श्री सजल रॉय एवं श्रीमती शिल्पी रॉय की सुपुत्री श्रेयसी रॉय ने कॉमर्श शाखा में 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इस सफलता से हर्षित होकर बंग समाज की ओर से दोनों मेधावी छात्राओं को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते है । एवं साथ साथ राजहरा डी.ए.वी विद्यालय तथा संपूण राजहरा वासी उनकी सफलता पर गर्व महसुस कर रहे हैं l
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!