दल्ली राजहरा

मंगलवार 17 जून 2025

भोजराम साहू 9893765541

ग्राम पंचायत गिधाली में शिक्षिका का अन्यत्र ट्रांसफर होने से ग्रामीण जनों द्वारा उग्र आंदोलन करते हुए शिक्षा सत्र के पहले दिन स्कूल में तालाबंदी कर दिए और ग्रामीण जन स्कूल के बाहर बैठकर धरना प्रदर्शन प्रारंभ कर दिए l उन्होंने कहा कि जब तक वही शिक्षिका हमारे विद्यालय में नहीं आयेंगे तब तक हम अपना धरना प्रदर्शन करते रहेंगे l
विद्यालय में तीन शिक्षक थे एक शिक्षक दृष्टिबाधित है तथा दूसरा शिक्षक विकंलाग है और जो शिक्षिका ठीक है उसे युक्तयुक्तिकरण के तहत अन्यत्र शाला में भेज दिया गया l जिसके कारण ग्रामीण जनों को अपने बच्चों के भविष्य की चिंता सताने लगी और प्रशासन से उसी शिक्षिका की मांग को लेकर तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन कर दिए l
विभागीय अधिकारियों के समझाइश पर भी ग्रामीणों ने कहा कि जब तक शिक्षिका की नियुक्ति नही होगी तब तक हम धरना से नहीं उठेंगे l मामला को गंभीरता को देखते हुए भाजपा नेता पूर्व जनपद सदस्य संजय बैंस मौके पर पहुंचे और अधिकारियों और ग्रामीण जनों से चर्चा करते हुए कहा कि विभागीय अधिकारी दो दिन के समय में आपके विद्यालय में उसी शिक्षिका को वापस कर देंगे l ग्रामीण जन संजय बैंस के बातों पर विश्वास करते हुए अपना आंदोलन समाप्त किए l दूसरे दिन ही जिला शिक्षा अधिकारी ने सुश्री धनबाई नागेंद्र का आदेश प्राथमिक शाला गिधाली में सहायक शिक्षिका की नियुक्ति आदेश निकाल दिए l

ग्रामीण जन उसी शिक्षिका का नियुक्ति आदेश पाकर प्रफुल्लित हुए और भाजपा नेता संजय बैंस और शासन का आभार व्यक्त किए l ग्रामीण जन इसे अपने गांव के बच्चों के भविष्य के लिए बड़ी जीत बता रहे हैं l आभार व्यक्त करने वाले माखन कोठारी लिखन बालेंद्र भागी राम साहू विक्रम केतन राठौर लखन लाल पन्नू राम देव प्रसाद मुकेश बालेंद्र धर्मेंद्र मिश्रा तुलेश सुधाकर प्रभु राम मेहर सिंग विनोद कोठारी भुवन कोठारी सीता राम सुनील कोठारी रेखा मिश्रा मुलिया बाई कमला बाई सोहदरा अरुणा ईश्वरी टांडिया मिथिलेश धनकर अहमद बाई    दुकाली बाई ने शासन प्रशासन का आभार व्यक्त किया l

 

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!