दल्ली राजहरा गुरुवार 17 जुलाई 2025 भोज राम साहू 9893765541

बालोद जिला मुख्यालय में नवचेतना समाजसेवी ग्रुप के सदस्यों द्वारा कलेक्टर से सौजन्य मुलाकात कर अपने द्वारा किए गए रचनात्मक कार्य किए जाने के बारे में बताई गई और भविष्य में भी सामाजिक कार्य जन सेवा करने की जानकारी नदी ।
नव चेतना समाज सेवी संगठन की अध्यक्ष पद्मिनी देवेंद्र साहू ,उपाध्यक्ष रेणुका निषाद, कोषाध्यक्ष भारती सहारे ,सचिव डिकेश्वरी साहू ने बालोद के कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा से सौजन्य मुलाकात कर अपने द्वारा किए गए समाज सेवा के बारे में जानकारी दी ,व अब तक का अपने द्वारा किए गए बृहद रूप से वृक्षारोपण के कार्यक्रमों का विवरण दिया व आगे 300 पेड़ों का वृक्षारोपण का अपने लक्ष्य की जानकारी दी, व कलेक्टर से सहयोग की अपेक्षा की ।कलेक्टर द्वारा संगठन को 300 पेड़ प्रदान किया गया । जिसे ग्रुप के द्वारा आसपास सार्वजनिक क्षेत्रों में अति शीघ्र लगाया जाएगा।

इस ग्रुप में पद्मिनी देवेंद्र साहू, रेणुका निषाद, भारती सहारे ,डिकेश्वरी साहू, वीणा बघेल, दुर्गा जोशी ,आरती साहू , प्रियंका व अन्य सदस्य लगातार समाज सेवा का कार्य कर रहीं हैं।

 

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

error: Content is protected !!