दल्ली राजहरा सोमवार 28 जुलाई 2025 भोज राम साहू 9893 765541 भारतीय जनता पार्टी ने बालोद जिला कार्यकारणी घोषित किया जिसमें जिला महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर भाजपा के युवा हृदय सम्राट तेज तर्रार नेता सौरभ लूनिया की नियुक्ति किया गया है। जिससे पूरे दल्लीराजहरा वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। भाजपा संगठन के इतिहास में पहली बार दल्लीराजहरा से जिला महामंत्री बनाया गया है। जिसका लाभ भारतीय जनता पार्टी को आने वाले समय में मिलेगा। सौरभ लूनिया भाजपा में पिछले 25 सालों से निस्वार्थ भाव से काम कर रहे उन्हें कोई पद मिले या न मिले वह लगातार आम जनता व भाजपा कार्यकर्ताओं के दुख सुख में खड़े होने वाले नेता के रूप में पहचाने जाते है। पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के सबसे करीबियों में सौरभ लूनिया का नाम आता है। निश्चित रूप से सौरभ लूनिया को भाजपा ने जिला महामंत्री बना कर दल्लीराजहरा का जिले की राजनीति में कद बढ़ा दिया है। आने वाले विधानसभा व चुनाव में भारतीय जनता पार्टी सौरभ लूनिया के नेतृत्व में जरूर डौंडीलोहारा से विधायक बनाने में सफल होगी ऐसा जनता में चर्चा शुरू हो गई है। सौरभ लूनिया के महामंत्री बनने के बाद से युवाओं, वरिष्ठों , महिलाओं, मजदूरों, छात्रों में खुशी की लहर व्याप्त है। लगातार बधाईयों का ताता जारी है। अपनी नियुक्ति को लेकर सौरभ लूनिया ने संगठन का माना आभार उन्होंने कहा मै आभारी हु प्रदेश नेतृत्व का अपने नेता आदरणीय डॉ रमन सिंह जी , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी , प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव जी, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय जी , प्रदेश महामंत्री रामु रोहरा जी , भरत वर्मा जी , संभाग प्रभारी भूपेंदर स्ववानी जी , जिला प्रभारी मधुसूदन यादव जी , यशवंत जैन जी , राकेश यादव जी , वीरेंद्र साहू जी , पवन साहू जी , विशेष रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख जी जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया एवं जिले के समस्त नेता , भाजपा के समस्त मंडल अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों का आभारी हूं।Spread the lovePost navigationशिव संस्कार धाम समिति दल्ली राजहरा के द्वारा 4 अगस्त अंतिम सावन सोमवार को होगी विशाल कावड़ यात्रा l अपनी वा बहन के शादी न होने का दोष भगवान शिव को देते हुए शिवलिंग से तोड़फोड़ करने वाले आरोपी को पकड़ने में बालोद पुलिस को मिली सफलता l