दल्ली राजहरा मंगलवार 26 अगस्त 2025 भोज राम साहू 9893765541

 

चतुर्थ राज्य स्तरीय कूड़ो चैंपियनशिप का आयोजन 23 एवं 24 अगस्त तक स्वामी विवेकानंद सभागार  दुर्ग में आयोजित किया गया। कूड़ो मार्शल आर्ट छत्तीसगढ़ शासन एवं भारत सरकार से मान्यता प्राप्त खेलों में शामिल है l जिसमें बालोद जिला दल्ली राजहरा मार्शल आर्ट क्लब के 20 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया l खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण पदक 8 रजत पदक और 3 कांस्य पदक जीते l खिलाड़ियों ने पदक जीत कर बालोद जिला के साथ लौह नगरी दल्ली राजहरा  का नाम रोशन किये l  दल्ली राजहरा मार्शल आर्ट क्लब  के सभी खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीते हैं l  राष्ट्रीय प्रतियोगिता अक्टूबर माह में गुजरात में आयोजित है , जिसमें ये सभी विजेता  खिलाड़ी छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

पदक विजेता खिलाड़ियों के नाम इस तरह हैं l स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी ट्विंकल नेहा ठाकुर वर्षा निर्मलकर पल्लवी साहू जिया  जास्मीन साहू रजक पदक खिलाड़ियों के नाम महिमा, काव्या, कप्सा ,आदित्य, हर्षदीप साहू ,आयुष यादव, हर्ष देवांगन ,राधा भारद्वाज। कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों के नाम सोनम साहू सिमरन सिंह अदिति एवं कोच के रूप में वाणी ने अपनी शानदार भूमिका निभाई। इस अवसर पर दल्ली राजहरा माइंस महाप्रबंधक आर बी गहरवार, नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू सहायक प्रशिक्षक हरबंस कौर ,प्रणव शंकर साहू ,मिलजायसवालन एवं खेल प्रेमियों ने अपनी शुभकामनाएं प्रदान की ।

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

error: Content is protected !!