छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोद
अवैध धान भंडारण पर खाद्य एवं राजस्व विभाग की कार्रवाई जारी, 223.20 क्विंटल अवैध धान जब्त

दल्ली राजहरा मंगलवार 18 नवंबर 2025 भोजराम साहू 9893 765541
जिला कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देशन और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मानपुर श्री अमित नाथ योगी के मार्गदर्शन में कल सोमवार 17 नवंबर को खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने दो प्रमुख कार्यवाही करते हुए विकासखंड मानपुर ग्राम भावसा निवासी गोपाल रावटे के घर पर छापा मारा।

घर के परिसर के जांच उपरांत जांच टीम को 223.20 क्विंटल अवैध धान भंडारित पाया गया। जांच के दौरान गोपाल रावटे ने यह धान प्रवीण मंडावी और रामचंद्र मंडावी का होना बताया। लेकिन उनके द्वारा उक्त धान के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने के कारण जब्ती की कार्रवाई की गई।
इस कार्रवाई में तहसीलदार मानपुर सुश्री शुभांगी गुप्ता, नायब तहसीलदार श्री दिलीप साहू, खाद्य निरीक्षक श्री हेमंत नायक और राजस्व विभाग की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।





