दल्लीराजहरामंगलवार 22 अप्रैल 2025भोजराम साहू 9893765541 देश सेवा को अपना लक्ष्य बनाकर बचपन से इच्छा रखने वाले राहुल सिन्हा का आज भारतीय थल सेना के लिए चयन हुआ l राहुल का थल सेना में ज्वाइनिंग करने जाने के पहले पूर्व जनपद सदस्य संजय बैंस ने अपने साथियों के साथ रेलवे स्टेशन में फूल माला और मिठाई खिलाकर देश सेवा के लिए प्रस्थान किए राहुल सिन्हा को बधाई दिए l उन्होंने बताया कि राहुल सिंह आर्थिक रूप से कमजोर होने के बावजूद अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति को कमजोर होने नहीं दिया l पढ़ाई के साथ राहुल कड़ी मेहनत करते हुए कबाड़ी और टेंट हाउस में काम करते करते आर्मी भर्ती की तैयारी भी करते रहे l राहुल ने बताया कि हमारे पूर्व जनपद सदस्य जो कि पुलिस और आर्मी की भर्ती के लिए हमारे गांव में निःशुल्क कैंप लगवाए ,जिसका मुझे भी फायदा हुआ l हमारे गांव में सैकड़ों सैनिकों का सम्मान का कार्यक्रम हुआ l कार्यक्रम को देखकर सेना में जाने के लिए मेरी इच्छा शक्ति और प्रबल हुआ l जिसके परिणाम से आज मेरा थल सेना में चयन हुआ है l पूर्व जनपद सदस्य संजय बैंस ने कहा कि राहुल हमारे गांव का गोदड़ी का लाल है और आने वाले युवा पीढ़ी के लिए सीख भी lअगर आप अपना लक्ष्य निर्धारण कर किसी भी विषय में प्रयत्न करते है तो मंजिल जरूर मिलेगी l हम हमेशा से इस क्षेत्र के बच्चों के लिए कैरियर काउंसिलिंग पुलिस और आर्मी भर्ती के लिए कैंप कराते रहते है l हमारे क्षेत्र के होनहार बच्चों की प्रतिभा निखारने और क्षेत्र का नाम रोशन कर सके इसके लिए हम पूरी कोशिश कर रहे हैं l ये वनांचल का क्षेत्र है हमारे बच्चे अभाव में भी प्रभाव दिखाते है इस क्षेत्र में सैकड़ों की संख्या में देश सेवा में कार्यरत आर्मी के लोग है जो हमें और हमारे क्षेत्र को गौरवान्ति करते है l इस अवसर पर पूर्व सरपंच शिवराम सिंदरामे दीपक यादव नितिन जैन संतोष जैन मंडलेश्वर कमलेश्वर सिन्हा पुष्पजीत बैंस गौतम साहू कमलकांत साहू पोषण धनकर राजू सिन्हा लोकेश सिन्हा गोल्डी धनकर सहित सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे l Spread the lovePost navigation“छात्रों को महानगरों की ओर पलायन से मुक्ति दिलाने बालोद जिले में हो सिविल सेवा परीक्षाओं के लिए उच्च संस्थान की शुरुआत”! :– एम एस श्रीजीत महिला बाल विकास विभाग के द्वारा संचालित पोषण पखवाड़ा का हुआ समापन l