छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध
विश्व योग दिवस के अवसर पर शासकीय आयुर्वेद चिकित्सालय, चिखलाकसा (दल्ली-राजहरा) में 5 दिवसीय योग शिविर का आयोजन l

दल्ली राजहरा
मंगलवार 17 जून 2025
भोज राम साहू 9893765541

शासकीय आयुर्वेद चिकित्सालय, चिखलाकसा(दल्ली-राजहरा) में संचालनालय आयुष, रायपुर एवं जिला आयुष अधिकारी , बालोद के मार्गदर्शन में दिनाँक 17 जून से 21 जून तक पाॅंच दिवसीय योग शिविर का आज शुभारंभ किया गया।
उद्घाटन समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष, चिखलाकसा श्रीमती कुंती देवांगन एवं स्थानीय वार्ड पार्षद श्रीमती हेमकुंवर तारम के द्वारा भगवान धनवंतरी और छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया।





