*गृहमंत्री श्री अमित शाह के आगमन को लेकर दल्ली राजहरा मंडल की बैठक संपन्न*आगामी 22 जून को छत्तीसगढ़ प्रवास में आ रहे गृहमंत्री श्री अमित शाह के आगमन को लेकर दल्ली राजहरा मंडल की बैठक सम्पन्न हुई। डोंडी लोहारा विधानसभा प्रभारी श्री राजेश ताम्रकार के नेतृत्व में हुए बैठक में गृहमंत्री के सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए हर एक कार्यकर्ता को पुरजोर कोशिश करने की बात कही गयी।बैठक नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष बॉबी छतवाल के यँहा संपन्न हुई। इस बैठक में दल्ली राजहरा मंडल से झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ट प्रदेश कार्यसमिति सुरेश जयसवाल ,भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति भूपेंद्र श्रीवास,महामंत्री महेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष रमेश गुजर, सुजीत झा, रामेश्वर साहू, मंत्री जनार्दन सिंगरौल, भाजयुमो महामंत्री एम एस श्रीजीत, सुमित जैन उपस्थित थे।Spread the lovePost navigationमहराटोला में हुआ सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ महा जनसंपर्क अभियान में शामिल हुए प्रदेश प्रभारी ओम माथुर