दल्ली राजहरा शुक्रवार 7 नवंबर 2025 भोज राम साहू 9893765541
खदान मजदूर संघ संबंद्ध भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दिनांक 16- 10-2025 से तीनों पंचायत ग्राम नलकसा, ग्राम कोपेडेरा,और ग्राम कुमुरकट्टा के सरपंच और ग्राम वासियों द्वारा महामाया,कलवर और दुलकी खदान का कार्य पूर्ण रूप से बंद कर दिया था और ग्रामीणों का कहना था कि खदान में कार्य शुरू होने से पहले जो वादा प्रबंधन ने ग्रामवासियों के साथ किया अब उससे मुकर रहा है और हमारी जायज मांगों को भी पूरा नहीं कर रहा है ।
ग्रामवासियों ने रखी थी प्रमुख मांगे
👉 (1) जल्द से जल्द गोटूलमुंडा से महामाया का सड़क बनाया जाए ।क्योंकि अब यह सड़क चलने लायक बिल्कुल भी नहीं है आए दिन यहां दुर्घटना हो रही है ।ग्रामीणों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है।
👉(2) 13 टन के हिसाब से बनी सड़क पर 30 से 35 टन की गाड़ियां चलाई जा रही है l जिससे सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है ।
👉(3) बीएसपी प्रबंधन द्वारा सीएसआर मद से स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति की गई थी किन्तु एक वर्ष तक शैक्षणिक कार्य कराने के बाद आजतक उनका वेतन भुगतान नहीं किया गया है। स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति नियमित होनी चाहिए ।
👉(4) लालपानी के प्रभाव से खेत से खराब हो रहें उसके रोकथाम के लिए बीएसपी प्रबंधन उचित उपाय करें और प्रभावितों को खदान में रोजगार उपलब्ध कराएं।
👉(5) बीएसपी प्रबंधन ने जो वादा दुलकी माईंस शुरू होने पहले किया था कि तीनों पंचायत के 45% प्रतिशत बेरोजगारों को खदान में रोजगार दिया जावेगा उसका पालन बीएसपी प्रबंधन करें।
मांग पूरी ना होने पर ग्रामीणों ने तीनों खदानों के कार्य को पूर्ण रूप से बंद कर परिवार सहित धरने पर बैठे थे।
खदान मजदूर संघ के अध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने ग्रामीणों से धरना स्थल पहुंच कर उनसे बातचीत किया और उन्हें आश्वस्त किया कि आपकी सभी जायज मांगों को पूरा करने के लिए इस लड़ाई में हम ग्रामीणों के साथ है।
इनकी उपस्थिति में हुआ निर्णायक बैठक
एसडीएम राजहरा सुरेश कुमार साहू, सीएसपी राजहरा डॉ चित्रा वर्मा तहसीलदार देवेन्द्र नेताम राजहरा, जिला महामंत्री भाजपा सौरभ लूनिया, नगरपालिका अध्यक्ष तोरणलाल साहू तीनों सरपंच हेमूराम टेकाम, मुकेश कुमार, डोमेनेद्र कुमार कोर्राम और नलकसा के पूर्व सरपंच लखन कुमार , चैन सिंह टेकाम एवं बीएसपी प्रबंधन के मुख्य महाप्रबंधक खदान आर बी गहरवार और दोनों ठेकेदारों के साथ बातचीत का दौर शुरू हुआ । सबके प्रयास आखिरकार ग्राम वासियों और बीएसपी प्रबंधन के बीच समझौता हुआ ।
बैठक में यह हुआ फैसला ।
👉 (1)20 दिसंबर से महामाया रोड का कार्य शुरू हो जायेगा ।
👉(2) वर्षों से लंबित शिक्षकों का वेतन तत्काल दिया जावेगा ।
👉 (3) तीनों ग्राम पंचायतो में डी एम एफ और सीएसआर मद से विकास कार्य किए जाएंगे ।
👉(4) दुलकी और महामाया खदान में तीनों पंचायत से बेरोजगारों को रोजगार दिया जावेगा।
इस हड़ताल को सफलतापूर्वक समाप्त करने में तीनों ग्राम के सरपंच मुकेश कुमार सरपंच कोपेडेरा, सरपंच हेमूराम टेकाम नलकसा, सरपंच कुमुरकट्टा पंचायत डोमोंन्द्र कुमार कोर्राम, पूर्व सरपंच नलकसा, लखन, चैन सिंह टेकाम, और भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री सौरभ लूनिया, नगरपालिका अध्यक्ष तोरणलाल साहू, जिला पंचायत सदस्य साधना सोरी, खदान मजदूर संघ के सचिव लखनलाल चौधरी,एसडीएम राजहरा सुरेश कुमार साहू, सीएसपी राजहरा डॉ चित्रा वर्मा, तहसीलदार देवेन्द्र नेताम,बीएसपी प्रबंधन के मुख्य महाप्रबंधक आर बी गहरवार और दोनों ठेकेदारों का योगदान रहा।