छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध
बालोद पुलिस की बड़ी कार्यवाही तीन करोड़ 12 लाख की नगदी और क्रेटा सहित दो आरोपी गिरफ्तार ।

दल्ली राजहरा बुधवार 12 नवंबर 2025 भोजराम साहू 9893765541
➡️बालोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई – कार के गुप्त चेंबर (कक्ष) से ₹3 करोड़ नकद एवं 12 लाख की कार बरामद ।

➡️ क्रेटा वाहन में छिपाकर ले जाई जा रही थी भारी नकदी, बालोद पुलिस को भारी रकम को कार के साथ पकड़ने में मिली कामयाबी।
➡️भारतीय स्टेट बैंक व पुलिस के अधिकारियों के मौजूदगी में नकदी की गिनती की गई ।
➡️🔥💥समाचार💥🔥⬅️
आज सुबह लगभग 08:00 बजे विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की क्रेटा कार क्रमांक MH 04 MA 8035 रायपुर से नागपुर की ओर जा रही है, जिसमें बड़ी मात्रा में नकदी ले जाई जा रही है।

प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी श्री देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व में बालोद पुलिस बल के द्वारा तत्परता एवं सतर्कता से कार्रवाई करते हुए वाहन का पीछा किया गया तथा उसे थाना बालोद क्षेत्रांतर्गत ग्राम पड़कीभाठ के पास रोककर चेक किया गया।

वाहन में एक चालक एवं एक सहयात्री सवार पाए गए। वाहन की गहन तलाशी के दौरान ड्राइवर सीट के नीचे एक गुप्त कक्ष (सीक्रेट चैम्बर) पाया गया जो बंद अवस्था में था। संदेहास्पद स्थिति को देखते हुए वाहन को थाना परिसर लाया गया तथा दो स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में तहसीलदार महोदय को बुलाकर आगे की वैधानिक कार्यवाही प्रारंभ की गई।

तहसीलदार एवं गवाहों की मौजूदगी में गुप्त कक्ष का ताला खोलकर निरीक्षण करने पर उसमें भारी मात्रा में नकदी प्राप्त हुई। वाहन सवार व्यक्तियों से प्रारंभिक पूछताछ में यह राशि लगभग ₹3.00 करोड़ (तीन करोड़ रुपये) बताई गई।
नकदी की सत्यता एवं सटीक गणना के लिए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) से नोट गिनने की मशीन एवं बैंक अधिकारी को बुलाया गया।
बैंक अधिकारी की उपस्थिति में नकदी की गिनती की गई है, जिसकी संपूर्ण वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी भी कराई गई ताकि संपूर्ण प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे। कोतवाली थाना बालोद में 106 bnss एवं 182 क (4) एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है ।
प्रकरण की सूचना आयकर विभाग को दे दी गई है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग के अधिकारीगण को जांच में सम्मिलित किया गया है। वाहन सवार व्यक्तियों से पूछताछ जारी है और नकदी के स्रोत एवं उद्देश्य की जांच की जा रही है।
अवैध धन परिवहन की जप्ती में 03 करोड़ नकदी समेत 12 लाख की कार को किया गया जप्ती।
आरोपियों के नाम –





