दल्ली राजहरा बुधवार 12 नवंबर 2025 भोज राम साहू 9893765541

वार्ड नंबर 2 के पार्षद पूनम सोमेश जायसवाल ने विगत कई सालों से की जा रही मांग को पूरा करते हुए रामनगर चौक के पास शिव मंदिर के अगल-बगल में बने नाली के ऊपर स्लैब बनवाई ।

विदित हो कि पिछले कई सालों से वार्ड वासियों के द्वारा नाली के ऊपर स्लैब बनाने की मांग पूर्व पार्षदों से की गई थी ।लेकिन पार्षदों के द्वारा उनकी मांगों को पूरा नहीं की गई । पिछले साल जब नाली निर्माण की जा रही थी उस समय मंदिर के पीछे रहने वाले विजय कुमार के घर के सामने नाली बनाई गई । उस समय भी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ने नाली के ऊपर स्लैब बनाकर ढकने की बात कही थी । कई बार विजय कुमार के द्वारा निवेदन करने के बावजूद भी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ने मनमानी करते हुए उनके बातों का अनदेखा कर दिया था ।

 नाली पर स्लैब बनाने की मांग इसलिए भी की जा रही है कि मंदिर के सामने पीपल का पेड़ है जहां पर पीपल के पत्ते उनके बीज आदि नाली के ऊपर गिरते रहते हैं । जिसके कारण गंदगी बनी रहती है क्योंकि पीपल के पेड़ की पत्तियां आदि लगातार हर मौसम में गिरते रहते हैं नाली में स्लैब बन जाने से यह समस्या तो दूर हुई है । साथ ही मंदिर के समीप कई भक्त जनों का आना-जाना लगा रहता है इसलिए स्लैब बन जाने से साफ सफाई करने में आसानी हो गई है ।

 

वर्तमान में अभी श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह कथा का आयोजन भी उक्त स्थल पर कल से प्रारंभ हुई है जहां पर भक्त जनों की बैठने के लिए भी आसान हो गई है l पार्षद पूनम सोमेश जायसवाल के द्वारा की गई कार्य की वार्ड वासियों के द्वारा प्रशंसा की गई ।
पूनम सोमेश जायसवाल ने कहा कि वार्ड कई ऐसे कार्य हैं जिनको मै सूचीबद्ध तरीके से 5 साल के अंदर में पूरा करूंगी । मेरा पूरा प्रयास रहेगा की वार्ड वासी मेरे कार्य से संतुष्ट रहेंगे। 
आज नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू उपाध्यक्ष मनोज दुबे मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू एवं पार्षद वार्ड नंबर 9 मेवा लाल पटेल का श्रीमद् भागवत कथा स्थल पर आगमन हुआ था । उन्होंने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्य पर संतुष्टि जताया । नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि आगामी दिनों में कई विभिन्न कार्य वार्ड नंबर 2 में कराए जाएंगे ।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

error: Content is protected !!