छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध
छत्तीसगढ़ डडसेना सिन्हा कलार समाज नगर इकाई दल्ली राजहरा के द्वारा होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया l

दल्ली राजहरा
गुरुवार 20 मार्च 2025
भोज राम साहू 9893765541

रमेश कुमार सिन्हा (अध्यक्ष छत्तीसगढ़ डडसेना सिन्हा कलार समाज नगर इकाई दल्ली राजहरा ) ने बताया कि छत्तीसगढ़ डडसेना सिन्हा कलार समाज नगर इकाई दल्लीराझरा के द्वारा दिनांक 18.03.2025 दिन मंगलवार को सामाजिक भवन गांधी चौक वार्ड नंबर 19 में संध्या 4.00 बजे से रखा गया था l कार्यक्रम में सर्व प्रथम समाज के आराध्य भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन एवं माता बहादुर कलारिन के पूजा अर्चना कर प्रारंभ किया गया l तत्पश्चात सामाजिक पदाधिकारियों का गुलाल लगाकर स्वागत किया गया l कार्यक्रम का संचालन श्री कालेन्द्र सिन्हा ने किया एवं अध्यक्षता रमेश कुमार सिन्हा ने किया l सामाजिक सदस्यों को जिला निर्वाचन अधिकारी श्री भुवन सिन्हा ने संबोधित किया उन्होंने कहा कि समाज में हमारे धार्मिक त्योहार एवं अन्य समय पर छोटी-छोटी आयोजन होते रहना चाहिए l जिससे लोगों को जानने पहचानने का मौका मिलता है l जिससे समाज में एक दूसरे के प्रति सहयोग बना रहता है तथा समाज में मजबूती आती है l उन्होंने समाज के सभी लोगों को होली मिलन समारोह की बधाई दिया एवं इसी तरह समाज को संगठित होकर कार्यक्रम करने के लिए कहा l





