
दल्ली राजहरा
शुक्रवार 6 फरवरी 2026
भोजराम साहू 9893 765541
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा बालोद जिला अध्यक्ष श्याम जायसवाल ने भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन के मार्गदर्शन में व बालोद पूर्व जिला मंत्री राजेश दसोड़े के साथ छत्तीसगढ़ सरकार के उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन से मुलाकात कर बालोद जिले के दल्लीराजहरा, डौंडी व चिखलाकसा के आस पास के गांव में जमीन चिह्नांकित कर औद्योगिक क्षेत्र घोषित करने की मांग रखी है।

श्याम जायसवाल ने इन क्षेत्रों के आस पास में उद्योगों की स्थापना की आवश्यकता पर जोर दिया ताकि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ सकें। श्याम जायसवाल ने कहा कि बालोद जिला में सबसे ज्यादा जनसंख्या नगर पालिका दल्लीराजहरा की है। साथ ही यहां BSP सहित कई कंपनी खनन का कार्य कर रहे हैं। जिससे यहां सरकार की इन्फ्रास्ट्रक्चर पहले से मजबूत है। दल्लीराजहरा में रेल नेटवर्क व अच्छी सड़क है। साथ ही डौंडी ब्लॉक में ग्राम नर्राटोला के में BSP की पूर्व निर्मित 40 एकड़ का हवाई पट्टी है। जिसे विमानन मंत्रालय को हस्तांतरण की प्रक्रिया चल रही हैं।





