नगरनार स्टील प्लांट से 50 हजार लोगों को मिलेगी नौकरी, सुधरेगा जीवन स्तर _वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल साहू
बस्तर के लोगों को प्रधानमंत्री पर है भरोसा, अब कांग्रेस से उठ गया भरोसा तभी निकल रही है भरोसे की यात्रा

दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बस्तर दौरे के बाद दुर्ग शहर के वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बस्तर को 27 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देना बस्तर वासियों को वास्तविक न्याय देने के समान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 अक्टूबर को विशाल आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नगरनार इस्पात संयंत्र के मालिक बस्तर के लोग हैं। देश के संसाधनों पर पहला हक गरीब का है। उन्होंने फिर कहा कि मोदी सरकार धान का दाना दाना खरीदती है। भाजपा की सरकार बनने के बाद राज्य में पीएससी के घोटालेबाज जेल जाएंगे। जगदलपुर की सभा में उमड़ी भीड़ ने कांग्रेस की साजिश का मुंहतोड़ जवाब दिया तो प्रधानमंत्री मोदी कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ लूटने का काम किया है। छत्तीसगढ़ में चारों तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है। छत्तीसगढ़ में अपराध बढ़े हैं। हत्याओं के मामले में छत्तीसगढ़ और राजस्थान के बीच प्रतिस्पर्धा चल रही है। छत्तीसगढ़ में विकास बैनर पोस्टर में दिखता है या फिर कांग्रेस के नेताओं की तिजोरी में दिखता है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को अगर कुछ दिया है तो वह है झूठा प्रचार और घोटाले। कांग्रेस की सरकार झूठे प्रचार की आड़ में यहां लोगों की आंख में धूल झोंक रही है। अखंड भ्रष्टाचार करते हैं। इसलिए आज छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से एक ही आवाज आ रही है कि अउ नई साहिबो, बदल के रहिबो। दुर्ग शहर के वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल साहू ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस्तर में भगवान राम के आने का ज़िक्र करते हुए कहा कि बस्तर तब भी था, जब भगवान राम आये थे। यह बस्तर, यह दंडकारण्य आज बना हो, ऐसा नहीं है। यहां मेरे आदिवासी भाई बहन मेरे प्रधानमंत्री बनने के बाद नहीं बसे हैं। यहां यह तब भी थे, जब प्रभु राम यहां आए थे। अटल जी की सरकार ने अलग छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया। भाजपा सरकार ही थी जिसने जनजाति विकास के लिए काम किया। अलग से मंत्रालय बनाया। कांग्रेस ने दशकों तक क्या किया? कांग्रेस ने बस्तर को नजरअंदाज किया। आपकी परवाह ही नहीं की। दो-चार ठेकेदारों को अपना समझते थे। बाकी किसी की परवाह नहीं की। भाजपा सरकार ने यहां मेडिकल कॉलेज बनाया।भाजपा सरकार ने दंतेवाड़ा में एजुकेशन सिटी बनाई मैं भी उसको देखने गया था। मैंने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा आदिवासी क्षेत्रों में गुजारा है। मेरा तो आपसे सीधा नाता है। दिल का नाता है। वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल साहू ने बताया कि प्लांट का मालिक बस्तर के लोग रहेगें यह गारंटी देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मोदी की गारंटी है कि बस्तर का यह स्टील प्लांट आपका है। इसके मालिक मेरे बस्तर के लोग हैं। मेरे छत्तीसगढ़ के लोग हैं। मोदी इसका मालिक नहीं है और न ही कोई कांग्रेसी को इसका मालिक बनने देने वाला हूं। इस प्लांट के मालिक सिर्फ बस्तर के मेरे भाई बहन हैं। कोई आपका हक नहीं छीन सकता। कांग्रेस के नेताओं को किसी हाल में कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। भ्रष्टाचार बेईमानी करप्शन करने का कोई मौका नहीं दिया जाएगा। वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल साहू ने बताया कि बस्तर को 27 हजार करोड़ की सौगात, कांग्रेस को अच्छा नहीं लग रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि आज यहां 27000 करोड़ के प्रोजेक्ट बस्तर को मिले हैं। आज यहां देश के आधुनिकतम स्टील कारखाने का लोकार्पण हुआ है। इतना बड़ा स्टील कारखाना आपको मिला है। आपको गौरव हो रहा है। यह गौरव छत्तीसगढ़ के कांग्रेस वालों को नहीं हो रहा है। इतना बड़ा कार्यक्रम सरकार का था। छत्तीसगढ़ सरकार का एक मंत्री भी नहीं आया। मुख्यमंत्री नहीं आए। उपमुख्यमंत्री नहीं आए।भलाई के कार्य में राज्य सरकार को आना चाहिए कि नहीं? यह अगर आपका भला चाहते तो यहां आकर बैठना चाहिए कि नहीं? ये जनता की भलाई के काम में नहीं आते हैं तो इसके दो कारण हैं। इन्हें उनकी सरकार जाने की इतनी चिंता है कि उनके पास यहां आने के लिए समय ही नहीं है। सरकार बचाने में लगे हैं। और, दूसरा कारण है कि मोदी है। अगर मोदी के सामने जाना है तो कोई भ्रष्टाचारी मोदी से आंख नहीं मिला सकता। इसलिए वह आने से डरते हैं। भाग जाते हैं। यह स्टील का कारखाना हमारे बलिराम कश्यप का सपना था, जो साकार हुआ है। बलीराम जी उस जमाने में कहा करते थे। आप दशकों से इसका इंतजार कर रहे थे। दिल्ली में मीटिंग में रमन सिंह स्टील कारखाने के लिए आवाज उठाते थे। आपकी आवाज वहां पहुंचाते थे। लेकिन आप जानते हैं कि कांग्रेस ने यह मांग क्यों नहीं मानी। इसके पीछे कांग्रेस के कमीशन और करप्शन की नीति रही है। कच्चा माल बेचो और उस से बना माल महंगे से महंगे में लेकर आया करो। क्या ऐसा कोई करता है? आप चावल खाते हो तो ऐसा कोई करता है क्या कि पहले विदेश को धान भेजो, वह विदेश में पकाया जाता है और पका पकाया चावल खाने के लिए आता है, ऐसा कभी होता है क्या? आप अपना धान उगाते हैं, उसे साफ भी यहीं करते हैं और खाते भी यहीं हैं। दुनिया का उत्तम से उत्तम आयरन ओर हमारे बस्तर में है। लेकिन यह क्या करते थे? उठाओ और विदेश भेज दो और बीच में मलाई खाओ। कांग्रेस ने यहां से कच्चा माल निकाला और उसे विदेश भेज दिया। कांग्रेस के नेताओं ने कमाया। यहां के नौजवानों को कुछ नहीं मिला। बस्तर के नौजवान मजदूरी करने के लिए दूसरे राज्यों में जाने के लिए मजबूर हुए। यह मोदी है। यह आपके बीच पला बढ़ा है। इसलिए आपका ही सोचता है। गरीब का हित कैसे हो, यही मोदी के दिमाग में रहता है। इसलिए हमने बस्तर में स्टील कारखाने का काम तेजी से पूरा किया। 24000 करोड़ कारखाने में लगाए। 50 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। ज्यादा लोगों को काम मिले, इसके लिए और निवेश होने वाला है। पूरे बस्तर की किस्मत और तेजी से बदलने वाली है। वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल साहू ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बस्तर दौरे के बाद पूरा बस्तर भाजपा में हो गया है जिसका डर कांग्रेस को पूरे प्रदेश में सताने लगा है। जिसका पूरा असर आने वाले चुनाव में दिखाई देगा