कबीरधामकवर्धाछत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराधार्मिक आयोजनबालोदराजनितिविविध

चैत्र नवरात्रि पर लौह नगरी दल्ली राजहरा में स्थापित किए गए हैं 837 से अधिक मनोकामना ज्योति कलश l

दल्ली राजहरा

बुधवार 25 मार्च 2026

भोजराम साहू 9893 765541

➡️🔥🚩लौह नगरी दल्ली राजहरा में कहां कितना है मनोकामना ज्योति कलश 🚩🔥⬅️

👉नगर देव राजहरा बाबा मंदिर घी 04 तेल 168 कुल 172 ज्योति कलश ।

👉मां दुर्गा मंदिर रेलवे कॉलोनी घी 69 तेल 257 कुल 326 ज्योति कलश ।

👉 ऊपर पहाड़ी मां झरन दल्ली खदान घी 57 तेल 150 कुल 207 ज्योति कलश ।

👉 झरन माता मंदिर पुराना बाजार घी 8 तेल 35 कुल 43 ज्योति कलश ।

👉 गायत्री शक्तिपीठ दल्ली राजहरा एक (सार्वजनिक ज्योति कलश)

👉 मां शीतला मंदिर रेलवे स्टेशन 01 घी 35 तेल कुल 36 ज्योति कलश ।

👉 शीतला मंदिर पावर हाउस वार्ड क्रमांक 14 कुल 23 ज्योति कलश ।

👉 नवजोत शीतला माता मंदिर सुभाष चौक ज्ञानू पेट्रोल पंप के पास 17 घी 106 तेल कुल 123 मनोकामना ज्योति कलश ।

➡️🔥🚩समाचार🚩⬅️

लौह नगरी दल्ली राजहरा के विभिन्न मंदिरों में स्थापित किए हैं चैत्र नवरात्रि पर “ज्योति कलश “l

हिंदू संस्कृति , पौराणिक कथाओं एवं शास्त्रों के अनुसार चैत्र प्रतिपदा के दिन सनातन धर्म की शुरुआत हुई थी और पृथ्वी का जन्म आज से 196,250,31,26 वर्ष पूर्व हुआ था , जो कि एक बहुत ही पुरानी और ऐतिहासिक घटना है। चैत्र नवरात्रि को हिंदू संस्कृति का प्रतीक माना जाता है l मां शक्ति की आराधना का पर्व क्वार नवरात्रि एवं चैत्र नवरात्रि दोनों ही हिंदू धर्म के लिए महत्वपूर्ण है l इस पर्व में मंदिरों में मनोकामना पूर्ण होने पर एवं हार्दिक इच्छा या अन्य कार्य हेतु मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए श्रद्धालुओं के द्वारा ज्योति कलश की स्थापना किया जाती है l दल्ली राजहरा के विभिन्न मंदिरों में भी ज्योति कलश स्थापित किए गए हैं l जिसमें प्रमुख रूप से नगर देव राजहरा बाबा मंदिर, मां झरण मैया मंदिर , रेलवे कॉलोनी की मां दुर्गा मंदिर , पहाड़ी पर स्थित मां दुर्गा की मंदिर प्रमुख है l

दल्ली राजहरा के विभिन्न मंदिरों में ज्योति कलश की क्या है स्थिति

➡️🔥🚩राजहरा बाबा मंदिर🚩🔥⬅️

दल्ली राजहरा के प्रसिद्ध नगर देव मंदिर राजहरा बाबा में ज्योति कलश की स्थापना आज से 41 वर्ष पूर्व लगभग 1985 के आसपास शुरुआत हुआ था l ज्योति कलश की स्थापना मंदिर के पूर्व पुजारी स्वर्गीय देवगिरी बाबा के द्वारा किया गया था l अनेक मान्यताओं और आस्था का राजहरा बाबा मंदिर परिसर में हिंदू धर्म के अनेक देवी देवताओं के मंदिर हैं l जहां महादेव बजरंगबली , मां दुर्गा , मां शीतला सृष्टि के निर्माता भगवान विश्वकर्मा , मां पाताल भैरवी , मां दंतेश्वरी ,वासुदेव कृष्ण एवं शनि देव के अलावा और अन्य देवी देवताओं के भी मंदिर बने हुए हैं l लोग यहां आकर मन्नत मांगते हैं और मन्नत पूरा होने पर भी कई लोगों ने राजहरा बाबा मंदिर परिसर में आकर अपने आराध्य देव का मंदिर बना देते हैं l इस वर्ष चार ज्योति कलश घी के एवं 168 ज्योति कलश तेल के कुल 176 ज्योति कलश राजहरा बाबा मंदिर में स्थापित है l

➡️🚩🔥मां दुर्गा मंदिर रेलवे कॉलोनी 🔥🚩⬅️

दल्ली राजहरा के प्रसिद्ध रेलवे कॉलोनी के मां दुर्गा मंदिर आस्था के प्रतीक हैं l जहां चैत्र नवरात्रि एवं क्वार नवरात्रि दोनों ही पर्व पर ज्योति कलश स्थापना किया जाता है l इस मंदिर परिसर में मां दुर्गा के अलावा पवन पुत्र हनुमान भगवान शिव के विशाल मंदिर हैं l जहां हमेशा भक्तों का आना लगा रहता है l इस मंदिर परिसर में ज्योति कलश आज से 33 वर्ष पूर्व 1992 के आसपास से स्थापित हो रहे हैं l ज्योति कलश की देख रेख कर रहे सेवादारों ने बताया कि इस वर्ष 69 ज्योति कलश घी के एवं 257 ज्योति कलश तेल के कुल 326 ज्योति कलश स्थापित किए हैं l मंदिर के पुजारी गौकरण यादव ने बताया कि मां के ऊपर आस्था लोगों की बहुत ज्यादा है भक्तों की संख्या यहां पर हमेशा बनी रहती है । जिसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पूरे राजहरा नगर में सिर्फ इसी मंदिर के पास याचको की भीड़ लगी रहती है ।

➡️🔥🚩झरन दल्ली खदान के पहाड़ी में स्थित माँ दुर्गा मंदिर🚩🔥⬅️

खदान के पूर्व कर्मचारी कृपाराम ने बताया कि सन 70 के दशक में जब वह पहाड़ी पर खदान मजदूरों के द्वारा लौह अयस्क का खनन किया जता था l उस समय शांति लाल जैन प्रमुख ठेकेदार में से थे l तब लौह अयस्क से भरी गाड़ी अपने आप पहाड़ी से नीचे गिर जाते थे l जिसमें जान माल की नुकसान होती थी l तब वाहन मालिक काम करने वाले श्रमिकों बीएसपी अधिकारियों कर्मचारियों एवं ठेकेदारों ने ज़न हानी और आर्थिक नुकसान से बचने के लिए मां दुर्गा का पहाड़ी पर स्थापना किया था l उन्होंने बताया कि सन 1980 में जब वे खदान में काम करते थे तब एक या दो ज्योति कलश हुआ करता था l धीरे-धीरे लोगों की आस्था बढ़ती गई और ज्योति कलश धीरे-धीरे बढ़ता गया l इस वर्ष कुल 207 ज्योति कलश की स्थापना की गई है l जिसमें 57 ज्योति कलश घी तथा 150 ज्योति कलश तेल के हैं l यहां के मां दुर्गा के मंदिर परिसर पर खड़ा होकर देखने से एक तरफ दल्ली राजहरा चिखला कसा का पूरा दृश्य नजर आता है तो दूसरी तरफ मनोरम पहाड़ी l

 

➡️🔥🚩झरन माता मंदिर पुराना बाजार डौंडी रोड़ 🔥🚩⬅️

दल्ली राजहरा के प्रसिद्ध झरन माता मंदिर में ज्योति कलश के संबंध में झरन माता मंदिर के व्यवस्थापक एवं वरिष्ठ पत्रकार रमेश मित्तल ने बताया कि सन 2007 में चैत्र नवरात्रि से मंदिर स्थापना के बाद ज्योति कलश स्थापना हो रहा है l मां दुर्गा की आराधना के दोनों पर्व चैत्र नवरात्रि एवं क्वार नवरात्रि में ज्योति कलश स्थापना किया जाता है l इस वर्ष 8 घी ज्योति कलश एवं 35 तेल ज्योति कलश कुल 43 ज्योति कलश की स्थापना हुई है l

➡️🚩🔥गायत्री शक्तिपीठ दल्ली राजहरा🔥🚩⬅️

गायत्री शक्तिपीठ दल्ली राजहरा में विश्व शांति की कामना एवं मनुष्य में देवत्व की उदय और धरती में स्वर्ग का अवतरण को लेकर दोनों ही नवरात्रि पर्व में सार्वजनिक एक ज्योति कलश की स्थापना किया जाता है l मंदिर की व्यवस्थापक हीरालाल पवार ने बताया कि विश्व गायत्री शक्तिपीठ हरिद्वार के आदेश अनुसार सिर्फ एक ही ज्योति कलश स्थापना की अनुमति दी गई है । इसलिए मंदिर में सार्वजनिक रूप से एक ज्योति कलश ही स्थापित की जाती है ।

➡️🔥🚩 हल्बा समाज द्वारा संचालित मां दंतेश्वरी मंदिर🔥🚩⬅️

जलाराम मंदिर के पास मां दंतेश्वरी मंदिर हल्बा समाज के द्वारा बनाई गई है जहां प्रतिवर्ष 2006 से ज्योति कलश की स्थापना की जाती है । इस वर्ष कुल 38 ज्योति कलश की स्थापना की गई है जहां पर 10 घी के ज्योति क्लास एवं 27 ज्योति क्लास तेल के हैं । प्रतिदिन संध्या को यहां पर माता सेवा का आयोजन होता है जहां भक्तों के द्वारा मां की स्तुति एवं आराधना की जाती है ।

➡️🔥🚩 शीतला मां मंदिर रेलवे स्टेशन के पास 🚩🔥⬅️

पुजारी नंदकुमार पटेल ने बताया कि मां शीतला की मंदिर बहुत पुराना है जहां लगभग 40 वर्ष से अधिक समय से ज्योति कलश की स्थापना की जाती है । इस वर्ष एक घी एवं 35 तेल के कुल 36 ज्योति कलश की स्थापना की गई है । संध्या को माता सेवा का कार्यक्रम प्रतिदिन होता है । हिंदू धर्म की आस्था क्या है और लोगों की मां के प्रति दीवानगी क्या है आप यहां इस मंदिर में आकर शाम को 7.00बजे से 9:00 बजे के बीच देख सकते हैं । जहां पर कई लोगों के ऊपर मां सवार होती है और मां के आराधना स्तुति और सेवा के गीत पर लोग भी बेसुध होकर झूमने लगते हैं । जहां पर लगभग 200 से भी ऊपर के लोग इसमें सम्मिलित होते हैं ।

➡️🔥🚩मां शीतला मंदिर पावर हाउस के पास वार्ड क्रमांक 14 🔥🚩⬅️

मंदिर के आसपास रहने वाले हीरा लाल साहू ने बताया कि इस मंदिर की स्थापना खदान में काम करने वाले श्रमिकों के द्वारा 1972 के आसपास की गई थी । मां शीतला मंदिर में वार्ड क्रमांक 14, 15, 16 एवं 17 के लोग पूजा अर्चना करने के लिए आते हैं । यहां पर वर्तमान में तीन गुप्त एवं 20 मनोकामना ज्योति कलश कुल 23 ज्योति कलश की स्थापना की गई है ।

➡️🚩🔥नवजोत शीतला माता मंदिर ज्ञानू पेट्रोल पंप के पास सुभाष चौक 🔥🚩⬅️

अध्यक्ष विजय कुमार साहू ने बताया कि मंदिर में स्थापना ज्योति कलश की स्थापना 1987 से की जा रही है इस वर्ष 123 ज्योति कलश की स्थापना की गई है जिसमें 17 घी और 106 तेल के ज्योति कलश हैं ।

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!