दल्ली राजहरा गुरुवार 23 अप्रैल 2026 भोजराम साहू 9893 765541

 

भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने जिला प्रभारियों की घोषणा की 
 भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ट के प्रदेश संयोजक संजू नारायण सिंह ठाकुर  के नेतृत्व में  भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ट के प्रदेश पदाधिकारीयो को जिला का प्रभारी व सह-प्रभारीयो की घोषणा की है  ।

जिसमे भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ट के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हितेश कुमार डोंगरे को भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ट जिला राजनादगांव का प्रभारी बनाया गया है एवं भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश जायसवाल को जिला राजनादगांव का जिला सह-प्रभारी दायित्व सौपा गया है।
भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ट जिला बालोद के जिला सोशल मीडिया प्रभारी खिलेश्वर साहू ने बताया कि काफी लम्बे समय हितेश कुमार व सुरेश जायसवाल पार्टी में सक्रिय रूप से कार्य करते आ रहे है। भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ट जिला सह-सोशल मीडिया प्रभारी गोविन्द शर्मा ने कहा कि हितेश कुमार डोंगरे काफी लम्बे समय से राजनीति गतिविधियों में सक्रिय है एवं सरकार की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुचाने का भी कार्य करते आ रहे है । भाजपा ने हितेश कुमार को अनेको पद में रह के भी पार्टी की सेवा करते आ रहे है। एवं  सुरेश जायसवाल नगर पालिका के चार बार के पार्षद एवं दल्लीराजहरा के पूर्व मंडल अध्यक्ष भी रह चुके है पूर्व में कांकेर जिले के प्रभारी भी रह चुके है ऐसे में आज भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ट जिला राजनादगांव का हितेश कुमार डोगरे को प्रभारी व सुरेश जायसवाल को सह-प्रभारी बनाया गया है।
 भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जयदीप गुप्ता , भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य स्वाधीन जैन, भाजपा नेता आशीष लालवानी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी खिलेश्वर साहू, जिला सह-सोशल मीडिया प्रभारी गोविन्द शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला मंत्री आलोक जैन, भाजपा युवा अध्यक्ष सचिन साहू, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री प्रवीण सेन, अल्पसंख्यक मोर्चा कुसुमकसा मंडल अध्यक्ष मनप्रीत ब्रोका, अमन रामटेके, अभिजीत श्रीवास्वत, अंकित टाटिया, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश भारद्वाज, अमित सोनी,   कृष्णकांत वार्ड नंबर 12 पार्षद संध्या शर्मा, रोशनी पटेल, सावित्री सोनी, नीलिमा भारद्वाज, पूनम शर्मा अन्य भाजपा के जेष्ठ श्रेष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्तागणों शुभकामनाएं व बधाई दी।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!