दल्ली राजहरासोमवार 18 मई 2026भोजराम साहू 9893 765541 भीषण गर्मी, खचाखच भीड़ और फर्श पर बैठकर सफर करने को मजबूर यात्री। रायपुर से दल्ली राजहरा होते हुए अंतागढ़ जाने वाली डेमू ट्रेन की तस्वीर बीते दिनों यही थी। 42 डिग्री तापमान में महिलाओं, बच्चों और बीमार यात्रियों को सीट न मिलने की समस्या लगातार बढ़ रही थी।इसी परेशानी को लेकर कुसुमकसा भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा उर्फ गांधी बुधवार को कांकेर सांसद भोजराज नाग से मिले। उन्होंने सांसद को सौंपे पत्र में लिखा कि गर्मी में बसों की भीड़ और बढ़े किराए से बचने के लिए बस्तर अंचल के लोग अब डेमू ट्रेन को ही सहारा बना रहे हैं। लेकिन बोगियां कम होने से हालात बदतर हो गए हैं। इलाज, पैथोलॉजी, एक्स-रे और सोनोग्राफी के लिए दुर्ग-भिलाई-रायपुर जाने वाले मरीज और छोटे बच्चे तक घंटों फर्श पर बैठकर सफर कर रहे हैं।योगेंद्र सिन्हा ने कहा कि क्षेत्र के यात्रियों की पीड़ा उन्होंने सांसद के सामने रखी और तत्काल बोगियां बढ़ाने की मांग की। सांसद भोजराज नाग ने आश्वासन दिया कि जनता की मांग के अनुरूप डेमू ट्रेनों में बोगियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। सिर्फ चार दिन में ही आश्वासन पर अमल हुआ। सांसद की पहल पर डेमू में बोगी बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू होते ही क्षेत्र के यात्रियों में राहत की लहर दौड़ गई। कुसुमकसा मंडल अध्यक्ष ने कहा कि सांसद ने जो वादा किया था, वह तुरंत पूरा हुआ। इसका लाभ अब रायपुर से लेकर बस्तर तक के हजारों यात्रियों को मिलेगा। उन्होंने कुसुमकसा मंडल की ओर से सांसद भोजराज नाग का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे जनप्रतिनिधि ही जनता की वास्तविक समस्याओं को समझकर त्वरित समाधान कर सकते हैं।Spread the lovePost navigationसंडे मेगा स्टोरी :- दो कदम प्रकृति की ओर: जब एक फार्मासिस्ट के संकल्प ने 7 गांवों को बना दिया ‘गौरैया ग्राम’ और 13 राज्यों तक फैला दी चहचहाहट ..! दल्लीराजहरा में अवैध शराब और नशे के कारोबार पर भाजपा का हल्लाबोल, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन ।