दल्ली राजहरा
शुक्रवार 22 मई 2026
भोजराम साहू 9893 765541
      ( समर कैंप सीजन _ 4)
दल्ली राजहरा के रेलवे इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित समर कैंप सीजन-4 के तहत शुक्रवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस बौद्धिक मुकाबले में कक्षा छठवीं से ऊपर के 53 विद्यार्थियों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

समर कैंप का सबसे भावुक पल तब आया जब कुछ पालकों ने कैंप में शामिल अपने नन्हे बच्चों को भी परीक्षा में बैठाने का अनुरोध किया। बच्चों की सीखने की ललक और उत्सुकता को देखकर आयोजन समिति भी मना नहीं कर पाई और उन्हें विशेष अनुमति दे दी गई।

 

इस प्रतियोगिता में सबसे कम उम्र की प्रतिभागी पूर्विका साहू रहीं, जिन्होंने अपनी मौजूदगी से सभी का दिल जीत लिया।

आयोजन समिति ने जानकारी दी कि परीक्षा के लिए तीन अलग-अलग सेटों में प्रश्न पत्र तैयार किए गए थे। कुल 60 वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की इस परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर पर एक अंक निर्धारित था, जबकि गलत उत्तर देने पर एक चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग रखी गई थी। प्रश्न पत्र में गणित, सामान्य ज्ञान और राजनीति शास्त्र से जुड़े बीस-बीस अंकों के सवाल शामिल थे, जिससे बच्चों की बहुआयामी समझ का आकलन किया जा सके।

समर कैंप में इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों के ज्ञानवर्धन के साथ उनके आत्मविश्वास को भी नई ऊंचाई दे रही हैं।

रेलवे इंस्टिट्यूट समर कैंप के मुख्य कोच एडवर्ड स्टीफन ने बताया कि रेलवे प्रशासन ने की मदद से समर कैंप का आयोजन का यह चौथा साल है । बच्चों की प्रतिभा निखारने का यह हमारा छोटा सा प्रयास है हम चाहते हैं कि इस समर कैंप के माध्यम से बच्चे पूरी विद्या में पारंगत हो। इस समर कैंप के एक-एक दिन का फायदा उन्हें मिल सके यही हमारा प्रयास है । जब बच्चे समर कैंप समाप्त के बाद यहां से निकले तो पूरी आत्मविश्वास उनके ऊपर जागृत हो ।

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!