दल्ली राजहरा
शुक्रवार 22 मई 2026
भोजराम साहू 9893 765541
दल्ली राजहरा को बड़ी सौगात: DRM ने मानीं 3 मांगें

दल्ली राजहरा के नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू की पहल रंग लाई। DRM रायपुर ने दल्ली राजहरा की 13 में से 3 अहम मांगों पर तत्काल सहमति दे दी है। सप्ताह में 3 दिन चलने वाली डेमू अब सातों दिन चलेगी, वार्ड 21 के बैरक से कंटीले तार हटाए जाएंगे और वार्ड 27 की रेलवे क्षेत्र की बस्ती को नहीं हटाया जाएगा।
नपा अध्यक्ष ने सौंपा था 13 सूत्रीय मांग पत्र  
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) को 13 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में कहा गया कि दल्ली राजहरा शासन को करोड़ों का राजस्व देता है, लेकिन सुविधाएं मांग के अनुरूप नहीं मिली हैं।
DRM ने दिया ये भरोसा
चर्चा के दौरान DRM ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए डेमू ट्रेन को जल्द ही सप्ताह के सातों दिन चलाया जाएगा। साथ ही वार्ड 21 बैरक के पास से कंटीले तार हटाए जाएंगे और वार्ड 27 में रेलवे क्षेत्र में 40 साल से बसे लोगों को नहीं उजाड़ा जाएगा। अन्य मांगों पर उच्च अधिकारियों से चर्चा कर विचार का आश्वासन दिया गया है।

ये हैं 13 प्रमुख मांगें:
1. डेमू विस्तार: दल्ली राजहरा से बिलासपुर तक डेमू ट्रेन।  
2. डेमू नियमितीकरण: डेमू ट्रेन को सप्ताह के सातों दिन चलाया जाए।  
3. वाटर फाउंटेन: गर्मी में दल्ली स्टेशन पर पानी फव्वारा शुरू हो।  
4. टैक्स नवीनीकरण: व्यापारियों के टैक्स का रिन्यूअल हो।  
5. झुग्गी बस्ती: 40 साल पुरानी बस्ती न हटाई जाए।  
6. रिजर्वेशन समय: काउंटर सुबह 4 से शाम 6 बजे तक खुले।  
7. कंटीले तार हटें: वार्ड 21 बैरक से कंटीले तार हटें।  
8. सड़क मरम्मत: रेलवे कॉलोनी की सड़कों का डामरीकरण हो।  
9. नागपुर तक ट्रेन: दुर्ग-नागपुर लोकल को दल्ली राजहरा तक बढ़ाया जाए।  
10. वाशिंग लाइन: वाशिंग लाइन का निर्माण हो।  
11. वंदे भारत: दल्ली राजहरा से वंदे भारत ट्रेन चलाई जाए।  
12. ओवरब्रिज: वार्ड 26 दुर्गा मंच के पास ओवरब्रिज बने।  
13. विद्युतीकरण: स्टेशन पर विद्युत चालित ट्रेन की व्यवस्था हो।  

ज्ञापन सौंपते समय अध्यक्ष तोरण लाल साहू के साथ मनोज दुबे, भूपेंद्र श्रीवास, अरुणा रामटेके, संजीव सिंह, सुरेश जयसवाल, विशाल मोटवानी, तरुण साहू, निर्मल कुमार मौजूद थे। राजहरा व्यापारी संघ की ओर से अशोक लोहिया, प्रेम जयसवाल, अमित कुकरेजा, राजकुमार सोनी और राजा डहरवाल भी उपस्थित रहे।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!