दल्ली राजहरामंगल वार 26 मई 2026भोजराम साहू 9893 765541 बढ़ती महंगाई के विरोध में संयुक्त खदान मजदूर संघ (एटक) ने सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय दंडाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। शाखा अध्यक्ष श्रीनिवासलु के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने मांग की कि खाद्य सामग्री, गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल, दाल-तेल जैसी जरूरी चीजों के दाम तुरंत नियंत्रित किए जाएं। ज्ञापन में कहा गया कि लगातार बढ़ती महंगाई से मध्यम और गरीब वर्ग का जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। मजदूर, कर्मचारी, किसान और आम नागरिक आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। आमदनी वहीं की वहीं है, लेकिन खर्च हर दिन बढ़ रहा है। परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। 26 मई को ‘विरोध दिवस’: पूरे प्रदेश में प्रदर्शन छत्तीसगढ़ एटक ने 26 मई को ‘महंगाई विरोध दिवस’ के रूप में मनाते हुए राज्यव्यापी प्रदर्शन का ऐलान किया है। संघ ने प्रशासन से जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने, PDS सिस्टम मजबूत करने और जनता को राहत देने की मांग की है।एटक की 7 सूत्री मांगें:1. आवश्यक वस्तुओं की कीमत पर नियंत्रण लगाया जाए2. सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत किया जाए 3. रोजगार बढ़ाएं, ठेका प्रथा बंद हो4. मजदूर-कर्मचारियों का वेतन बढ़ाया जाए5. सरकारी क्षेत्र का निजीकरण रोका जाए6. किसानों को फसलों का लाभकारी मूल्य मिले7. सभी के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा तय होSpread the lovePost navigation2-3 जून शहादत दिवस: दल्ली राजहरा में तैयारी तेज, गांव-गांव पहुंचा मुक्ति मोर्चा । बालोद जिला पुलिस को मिली बड़ी सफलता चेकिंग के दौरान 65 लाख रुपए क्रेटा वाहन सहित आरोपी पकड़ा।