दल्ली राजहरामंगलवार 26 मई 2026भोजराम साहू 9893 765541 11 शहीदों की कुर्बानी भूली नहीं छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा ‘: 2 जून को बाइक रैली, 3 जून को श्रद्धांजलि सभा 1977 के दल्ली राजहरा गोलीकांड में शहीद हुए 11 मजदूरों की याद में मनाए जाने वाले 2-3 जून शहादत दिवस की तैयारी ने जोर पकड़ लिया है। छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा और छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर सभाएं कर रहे हैं और जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।क्यों मनाया जाता है शहादत दिवस? 2-3 जून 1977 को शहीद शंकर गुहा नियोगी के नेतृत्व में मजदूर बीएसपी प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन कर रहे थे। तनाव बढ़ने पर पुलिस की गोलीबारी में छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ के 11 मजदूर शहीद हो गए थे। इसी घटना ने छत्तीसगढ़ के मजदूर आंदोलन को नई दिशा दी थी। तभी से हर साल 2-3 जून को शहादत दिवस मनाया जाता है।गांवों में उठ रहे खाद-बीज, बिजली-पानी के मुद्दे शहादत दिवस के प्रचार के साथ-साथ संगठन ग्रामीणों की समस्याएं भी सुन रहा है। 22 से 25 जून तक मंगचुवा, डौंडी, भिलाई-जामुल और लोहारा में हुई बैठकों में किसानों ने खाद-बीज संकट पर गुस्सा जताया। किसानों का कहना है कि एक एकड़ के लिए भी पर्याप्त यूरिया नहीं मिल रहा। डीजल की कमी से खेतों की जुताई-बुवाई पर संकट है। https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/05/VID-20260526-WA0071.mp4ग्रामीणों ने बताया कि कई जगह पानी की टंकियां बन तो गईं, लेकिन उनमें पानी नहीं आया। गर्मी में अंधाधुंध बिजली कटौती से भी लोग परेशान हैं।पूर्व विधायक जनक लाल ठाकुर का आह्वान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक जनक लाल ठाकुर लगातार बैठकों में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने किसान, मजदूर, महिला, युवा, बुद्धिजीवी और पत्रकारों से 2 जून की शाम बाइक रैली और 3 जून को शहीद श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की है।जनक लाल ठाकुर ने कहा कि शहादत दिवस अब सिर्फ स्मृति कार्यक्रम नहीं है। यह मजदूरों, किसानों और आम जनता की समस्याओं को एक मंच पर लाने का प्रयास है। संगठन ने इन समस्याओं के समाधान के लिए रणनीति बनाने की बात कही है।बैठकों में जिला किसान संघ बालोद के अध्यक्ष गैद सिंह ठाकुर, मुरारी प्रजापति, लीलाधर ढाले, नवाब जिलानी, सुखलाल समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।Spread the lovePost navigationधर्मांतरण करने वाले को जनजाति लाभ नहीं’: दिल्ली जनजाति समागम से लौटे 556 लोगों का दल्ली राजहरा रेल्वे स्टेशन पर भव्य स्वागत । ‘आमदनी स्थिर, खर्च बेलगाम’: महंगाई के खिलाफ एटक का हल्लाबोल, CM के नाम SDM को सौंपा ज्ञापन ।